गाजियाबाद की तीनों बहनें जिस ‘डेथ डायरी’ को छोड़ चली गईं, उसे किसने लिखा? क्यों पूछा जा रहा ये सवाल, जानिए

हिमांशु मिश्रा

06 Feb 2026 (अपडेटेड: 06 Feb 2026, 04:45 PM)

Ghaziabad 3 Sisters Suicide: गाजियाबाद की तीनों बहने अपने पीछे एक डायरी छोड़कर गईं हैं. अब इस डायरी पर पुलिस की नजर है. पर क्यों? ये जानकर आप भी हैरान रह जाएंगे.

Ghaziabad 3 Sisters Suicide News, Ghaziabad 3 Sisters Suicide, ghaziabad, ghaziabad 3 sister suicide, ghaziabad 3 sister suicide sorry mummy papa, online gaming, Korean game, high-rise

Ghaziabad 3 Sisters Suicide News

Google CTA

Ghaziabad 3 Sisters Suicide News: गाजियाबाद की भारत सिटी सोसाइटी में 3 नाबालिग बहनों ने 9वीं मंजिल से छलांग लगाकर अपनी जान दे दी थी. इस कदम के पीछे कोरियन कल्चर का प्रभाव बताया जा रहा है. मगर पुलिस अभी भी हर एंगल से मामले की जांच कर रही है. बता दें कि 12, 14 और 16 साल की निशिका, पाखी और प्राची अपने पीछे एक डायरी छोड़कर गई हैं. अब इस डायरी पर पुलिस की नजर है. इस डायरी में तीनों ने अपने कोरियन कल्चर के प्रति लगाव से लेकर अपने परिवार तक को लेकर काफी कुछ लिखा है.

यह भी पढ़ें...

बता दें कि अब पुलिस इस डायरी की जांच कर रही है. पुलिस ये पता करने की कोशिश कर रही है कि आखिर ये डायरी किसने लिखी है? सवाल ये है कि ये डायरी तीनों बहनों ने लिखी है या किसी एक बहन ने ये सब लिखा है? 

डायरी को लेकर अभी तक क्या पता चला?

पुलिस डायरी की राइटिंग से तीनों बहनों की राइटिंग मिला रही है. इससे सामने आएगा कि ये डायरी लिखी किसने थी. फिलहाल पुलिस का मानना है कि इस डायरी को बीच वाली लड़की ने ही लिखा है. मगर जांच के बाद ही कुछ साफ हो पाएगा.

पाखी थी लीडर

बता दें कि बीच वाली लड़की का नाम पाखी था. वह इन तीनों में लीडर थी. इस बात की जानकारी बच्चियों के पिता ने भी दी है. पिता ने बताया था कि पाखी जैसा कहती थी, बाकी दोनों बहने वैसा ही करती थीं. पिता ने बताया था कि ये देखकर उन्हें भी हैरानी हुई थी. छोटी बेटी बड़ी बहन की बात माने ये सामान्य है. मगर बड़ी बेटी भी बीच वाली लड़की की बात मानती थी. 

पुलिस को फोन की तलाश

बता दें कि अब पुलिस को उन दो फोन की तलाश है, जिसका इस्तेमाल ये तीनों बहने करती थीं. दरअसल एक फोन को इनके पिता ने 6 से 7 महीने पहले बेच दिया था. दूसरे फोन को भी पिता ने 10 दिन पहले ही बेच दिया था. 

अब पुलिस इन दोनों फोन का पता लगाने की कोशिश कर रही है. पुलिस का मानना है कि इन दोनों फोन से कई अहम सुराग मिल सकते हैं. इसी के साथ पुलिस को उस फोन की जांच रिपोर्ट का भी इंतजार है, जिस फोन का इस्तेमाल तीनों ने मौत से 2 घंटे पहले तक किया था. बता दें कि ये फोन इनके पिता चेतन की पहली पत्नी का था.