आयशा के साथ बाराबंकी के देवा शरीफ दरगाह में जा रहे हरीश शर्मा को मारे गए थप्पड़, तिलक भी धुलवा दिया गया! क्यों हुआ ऐसा?

Dewa Sharif Barabanki: बाराबंकी की देवा शरीफ दरगाह में जाने वाले हरीश शर्मा के साथ जो किया गया, उसने हर किसी को हिला कर रख दिया. यहां हरीश के साथ जमकर अभद्रता की गई.

Barabanki, Barabanki news, Dewa Sharif, Barabanki shrine, Barabanki viral video, Hindu youth assaulted in shrine, Dewa Sharif viral video, Barabanki clash, shrine Muslim, बाराबंकी, देवा शरीफ

UP News

सैयद रेहान मुस्तफा

06 Feb 2026 (अपडेटेड: 06 Feb 2026, 01:03 PM)

follow google news

Barabanki News: बाराबंकी की देवा शरीफ दरगाह को हिंदू और मुसलमान दोनों मानते हैं. यहां भारी भीड़ लगी रहती है. मगर अब इस दरगाह में जाने के दौरान हरीश शर्मा नाम के युवक संग जो किया गया, उसने हड़कंप मचा कर रख दिया. घटना का सीसीटीवी वीडियो भी सामने आया है, जिसे देख हर कोई सकते में हैं.

यह भी पढ़ें...

क्या हुआ हरीश शर्मा के साथ?

देवा कस्बे के रहने वाले हरीश शर्मा पड़ोस में रहने वाली आयशा नाम की महिला के साथ दरगाह पर गया. आयशा को चादर चढ़ानी थी. हरीश के माथे पर तिलक लगा हुआ था. वह दरगाह की तरफ जा ही रहा था कि तभी वहां अचानक एक दुकानदार आ गया और उसने हरीश को ओए बोला.

हरीश का आरोप है कि युवक ने देखते ही उसे थप्पड़ मारे. फिर जबरन उसे पकड़कर उसके माथे पर लगा तिलक पानी डालकर हटा दिया. इस दौरान उससे अभद्र व्यवहार भी किया गया और हाथापाई भी हुई. 

सीसीटीवी में क्या दिख रहा है?

मामले का जो सीसीटीवी वीडियो सामने आया है, उसमें दिख रहा है, टोपी लगाए एक युवक ने दूसरे शख्स की गर्दन पकड़ रखी है. वह उसे एक दुकान पर ले जाता है और वहां पानी की बोतल उठाकर उसके सिर पर डाल देता है. 

पीड़ित हरीश के साथ जो आयशा नाम की महिला थी, उसका कहना है कि वह अपने पड़ोस के युवक हरीश शर्मा को यहां लेकर आई थी. उसे चादर चढ़ानी थी. तभी दुकानदार ने उसके साथ मारपीट की और उसके माथे पर लगे तिलक को भी जबरन धो दिया.

पुलिस ने की ये कार्रवाई

बता दें कि पीड़ित की शिकायत पर पुलिस ने आरोपी को हिरासत में ले लिया है. आरोपी के खिलाफ केस दर्ज किया गया है. पुलिस सीसीटीवी वीडियो की जांच कर रही है. पुलिस का कहना है कि मामले में कार्रवाई की जाएगी.