हाथरस में NH 93 पर सेना के जवान को दिनदहाड़े गोलियों से छलनी किया! कौन थे मारे गए आर्मी मैन अखिलेश चौधरी?

राजेश सिंघल

05 Feb 2026 (अपडेटेड: 05 Feb 2026, 08:27 PM)

Hathras Army Jawan murder: आर्मी के जवान अखिलेश चौधरी की हत्या सादाबाद थाना क्षेत्र के नेशनल हाईवे-93 पर घात लगाकर बैठे हमलावरों ने गोलियों की बौछार कर दी. वारदात उस समय हुई जब जवान कोर्ट में पेशी के बाद वापस लौट रहा था. इस हत्या के बाद पूरे इलाके में दहशत का माहौल है.

Akhilesh Chaudhary

Akhilesh Chaudhary

Google CTA

Hathras Army Jawan murder: उत्तर प्रदेश का हाथरस जिला गोलियों की आवाज से गूंज उठा. बेखौफ बदमाशों ने कानून-व्यवस्था को चुनौती देते हुए भारतीय सेना के एक जवान अखिलेश चौधरी की गोली मारकर हत्या कर दी. आर्मी के जवान अखिलेश चौधरी की हत्या सादाबाद थाना क्षेत्र के नेशनल हाईवे-93 पर घात लगाकर बैठे हमलावरों ने गोलियों की बौछार कर दी. वारदात उस समय हुई जब जवान कोर्ट में पेशी के बाद वापस लौट रहा था. इस हत्या के बाद पूरे इलाके में दहशत का माहौल है. फिलहाल पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है. हाईवे पर हुई इस मर्डर मिस्ट्री को सुलझाने के लिए पुलिस अब रंजिश के पुराने रिकॉर्ड और सर्विलांस का सहारा ले रही है.

यह भी पढ़ें...

कार से निकालकर मारी गोलियां

मृतक की पहचान अखिलेश चौधरी के रूप में हुई है. अखिलेश चौधरी समदपुर, सादाबाद के रहने वाले थे जो आगरा के आर्मी बेस वर्कशॉप में तैनात थे. चश्मदीदों के मुताबिक अखिलेश अपनी कार से जा रहे थे. तभी एनएच-93 पर एक कोल्ड स्टोरेज के पास कार और मोटरसाइकिल सवार हमलावरों ने उन्हें चारों तरफ से घेर लिया. अखिलेश ने जान बचाने के लिए कार से निकलकर भागने की कोशिश की. लेकिन हमलावरों ने उनका पीछा कर ताबड़तोड़ गोलियां बरसा दीं. फौजी ने मौके पर ही दम तोड़ दिया.

कोर्ट से लौटते वक्त हुआ हमला

परिजनों का आरोप है कि यह हत्या पुरानी रंजिश के चलते की गई है. पुलिस की प्रारंभिक जांच में सामने आया है कि अखिलेश किसी मामले में कोर्ट में पेशी देने गए थे. वहां से वापस लौटते समय अज्ञात हमलावरों ने पहले से तय साजिश के तहत उन पर हमला किया. वारदात की सूचना मिलते ही एसपी चिरंजीवनाथ सिन्हा समेत भारी पुलिस बल और फॉरेंसिक टीम मौके पर पहुंची. एसपी ने कहा कि 'जवान को तत्काल जिला अस्पताल भेजा गया था. लेकिन उन्हें मृत घोषित कर दिया गया. अपराधियों की धरपकड़ के लिए पांच टीमों का गठन किया गया है. सीसीटीवी फुटेज खंगाले जा रहे हैं और साक्ष्यों के आधार पर सख्त कार्रवाई सुनिश्चित की जाएगी.' 

 

ये भी पढ़ें: UP Weather Update: यूपी में 6 फरवरी को पलट जाएगा मौसम... 22 जिलों में जारी की गई चेतावनी