कोरियन गेम का 50वां टास्क था मौत? निशिका, प्राची और पाखी को लेकर उनके पिता चेतन कुमार ने बता दी सारी बात

Ghaziabad three sisters case: गाजियाबाद की भारत सिटी सोसाइटी में तीन सगी बहनों ने ऑनलाइन गेमिंग के खौफनाक सच को उजागर किया है. 9वीं मंजिल से कूदने वाली इन बच्चियों के पिता चेतन कुमार के अनुसार, वे कोरियन गेम की आदी थीं जिसमें कुल 50 टास्क थे. आशंका है कि मौत इस गेम का आखिरी टास्क था जिसे बीच वाली बहन की लीडरशिप में अंजाम दिया गया.

Ghaziabad News: सांकेतिक तस्वीर

हिमांशु मिश्रा

04 Feb 2026 (अपडेटेड: 04 Feb 2026, 11:36 AM)

follow google news

Ghaziabad three sisters case: गाजियाबाद के भारत सिटी सोसाइटी के टावर B-1 में रहने वाली तीन बहनें निशिका, प्राची और पाखी एक साथ अपने फ्लैट के 9वीं मंजिल से कूद गईं. लेकिन इसके पीछे की जो वजह सामने आ रही है वो काफी चौंकाने वाली है. सामने आई जानकारी के मुताबिक तीनों बच्चियां कोरियन गेम खेलने की शौकीन थीं. लड़कियों को इस गेम में हर रोज एक नए टास्क मिलते थे. शायद उनकी मौत भी किसी टास्क का ही हिस्सा था. इन बच्चियों के पिता चेतन कुमार ने बताया कि इस गेम में मेन लीडर उनकी बीच वाली बेटी थी. वहीं हर टास्क समझाती थी जिसे बाकी बहनें फॉलों करती थीं. इस दौरान चेतन कुमार ने निशिका, प्राची और पाखी को लेकर कई चौंकाने वाले खुलासे किए हैं. 

यह भी पढ़ें...

निशिका, प्राची और पाखी के पिता ने बताई एक-एक बात

निशिका, प्राची और पाखी के पिता चेतन कुमार ने यूपी TAK से बात करते हुए बताया कि 'तीनों बच्चियां कोरियन गेम खेलती थीं. लेकिन किसी को पता नहीं था कि कल आखिरी टास्क है. इस गेम में कुल 50 टास्क थे. कूदने के लिए बच्चों ने दो स्टेप वाली सीढ़ी का इस्तेमाल किया था. बीच वाली बच्ची गेम की लीडर थी और वही कमांड तय करती थी. तीनों हर काम साथ करती थीं. आशंका है कि ये भी टास्क के तहत किया जाता था. तीनों बहनें किसी को आशंका तक नहीं होने दीं कि वो ऐसा गेम खेल रही हैं. हालांकि उन्हें इस गेम खेलने के लिए किसने कहा था ये अभी जांच का विषय है. पिता ने बताया कि हर रोज ये लड़कियां रात में गेम खेलती थीं. लेकिन उन्हें इस बात का अंदाजा नहीं था कि ये कुछ ऐसा कदम उठा लेंगी. पिता के अनुसार उन्हें ऐसा लगा कि बचपन में सभी खेलते हैं इसमें कुछ अलग नहीं है. जानकारी के मुताबिक तीनों बच्चियां दो सालों से स्कूल नही जाती थीं. चेतन कुमार के मुताबिक,उनकी छोटी बच्ची रात में अपनी मम्मी के पास मिलने आई थी. इस दौरान उसने अपनी मां को किस किया था और कहा था कि मम्मी हम जा रहे हैं. लेकिन किसी को इस बात का अंदाजा नहीं था कि वो कुछ ऐसा करने जा रही हैं.'

पिता के दो शादियों वाली बात आई सामनें

सामने आई जानकारी के मुताबिक, इन बच्चियों के पिता चेतन कुमार ने दो शादी की है.चेतन कुमार की पहली पत्नी से जब कोई बच्चा नही हो रहा था तो उन्होंने अपनी पत्नी की छोटी बहन यानी की साली से शादी कर ली. दूसरी शादी से चेतन कुमार के तीन बच्चे हुए. इसी दौरान पहली पत्नी से भी दो बच्चे हो गए. जो तीन बहनों ने खुदकुशी की है उनमें से दो बहनें दूसरी पत्नी की हैं जबकि एक बेटी पहली पत्नी से थी. दोनों पत्नियां और बच्चे सब साथ रहते हैं. फिलहाल डीसीपी निमिष पाटिल मौके पर मौजूद हैं और कमरे के अंदर की जांच कर रहे हैं.वहीं पुलिस बच्चों के फोन जांच के लिए ले गई है.

ये भी पढ़ें: कॉलोनाइजर महेंद्र गौतम का हत्यारा बनारसी यादव एनकाउंटर में ढेर, गाजीपुर के इस बदमाश की क्राइम हिस्ट्री जानिए

 

    follow whatsapp