गाजियाबाद की 3 मासूम बहनों निशिका, प्राची-पाखी ने लगाई 9वीं मंजिल से छलांग, अब बीच वाली लड़की को लेकर ये बात पता चली

हिमांशु मिश्रा

04 Feb 2026 (अपडेटेड: 04 Feb 2026, 11:57 AM)

Ghaziabad Crime News: गाजियाबाद में 3 नाबालिग सगी बहनें रात 2:15 बजे 9वीं मंजिल के कूद गईं. तीनों की उम्र 12, 14 और 16 साल थी. अब इस केस को लेकर बड़ी अपडेट सामने आई है.

ghaziabad news, three sisters case, ghaziabad 9 floor building, sisters jumped from building, ghaziabad shocking incident, up crime news, ghaziabad apartment incident, three real sisters ghaziabad

ghaziabad news (प्रतीकात्मक फोटो)

Google CTA

Ghaziabad Suicide Case of 3 Sisters: गाजियाबाद की भारत सिटी सोसाइटी में आज सन्नाटा पसरा हुआ है. यहां रहने वाले लोग सकते में हैं. यहां देर रात 2.30 बजे जो हुआ है, अब उसने पूरे देश को भी चौंका दिया है. यहां एक कोरियन लवर गेम ने एक पूरे परिवार की खुशियां बर्बाद कर दी. यहां अपने मां-पिता के साथ रहने वाली 3 नाबालिग बहनें निशिका, प्राची और पाखी रात 2.15 बजे 9वीं मंजिल के कूद गईं और तीनों ने एक साथ अपनी जान दे दी. निशिका की उम्र 16 साल थी तो प्राची की 14 और पाखी की 12 साल. 

यह भी पढ़ें...

इसी बीच अब इस पूरे मामले में हैरान कर देने वाली बात पता चली है. बताया जा रहा है कि जिस कोरियन लवर गेम की लत इन तीनों बहनों को लगी हुई थी, उसकी कमांडर बीच वाली बहन यानी प्राची थी. इस ऑनलाइन गेम को लीड प्राची ही करती थी. बाकी दोनों बहने उसका आदेश मानती थी.

आखिरी टास्क से पहले मौत को चुना

तीनों बच्चियों के पिता का नाम चेतन कुमार है. वह सोसाइटी में अपनी पत्नी के साथ रहते हैं. पिता का कहना है कि तीनों बेटियों को काफी समय से इस गेम की लत थी. उन्हें समझाते भी थे. मगर फिर भी चोरी-छिपे तीनों ये गेम खेलती थी. कल इसका आखिरी यानी 50वां टास्क था. 

तीनों बहने हर काम साथ करतीं

बताया जा रहा है कि तीनों बहनें हर काम साथ में करती थीं. वह साथ में स्कूल जाती थीं. साथ में पढ़ाई करती थीं. साथ में खेलती थीं. साथ में खाना खाती थीं. अब तीनों ने एक साथ ही मौत को गले लगाया है और साथ में 9वीं मंजिल से कूदी हैं.

अब पुलिस बच्चियों के मोबाइल फोन, गेम की जांच कर रही है. पुलिस के निशाने पर वो लिंक भी हैं, जिसने बच्चियों को ये गेम खेलने के लिए उकसाया था. 

आपको ये भी बता दें कि बच्चियों के पास से एक डायरी भी मिली है, जिसपर लिखा हुआ है कि इसमें सब सच लिखा है. इसके बाद सॉरी पापा भी लिखा हुआ है. फिलहाल ये डायरी भी पुलिस के पास है. पुलिस हर एंगल से मामले की जांच कर रही है.