गाजियाबाद में रात 2:30 बजे तीन सगी बहनें निशिका, प्राची और पाखी 9वीं मंजिल से कूद गईं! फिर पता चली कोरियन गेम वाली ये बात

मयंक गौड़

04 Feb 2026 (अपडेटेड: 04 Feb 2026, 10:32 AM)

In Ghaziabad three sisters jump from 9th floor: गाजियाबाद से सनसनीखेज मामला सामने आया है जहां तीन सगी नाबालिग बहनों ने देर रात कथित तौर पर 9वीं मंजिल से छलांग लगाकर जान दे दी. घटना बीती रात करीब 2.30 बजे की बताई जा रही है जिससे पूरे इलाके में हड़कंप मच गया.

 Ghaziabad News

Ghaziabad News

Google CTA

In Ghaziabad three sisters jump from 9th floor: गाजियाबाद की सन्नाटे से भरी रात में घड़ी में ढाई बज रहे थे और भारत सिटी सोसाइटी के टावर B-1 के नीचे सब कुछ खामोश था. तभी अचानक हवा को चीरती हुई तीन चीखें उठीं और फिर एक भारी धमक के साथ मौत ने दस्तक दी. 9वीं मंजिल की बालकनी से तीन सगी बहनें निशिका,  प्राची और पाखी  एक साथ मौत की गहरी खाई में कूद गईं. लेकिन यह कोई हादसा नहीं शायद एक खौफनाक डेथ गेम का आखिरी टास्क था. तभी ये तीनों नाबालिक बहनें शायद मोबाइल स्क्रीन पर दिख रहे किसी कोरियन लवर गेम की दुनिया में इस कदर खो गईं कि उन्हें अपनी जान की कीमत भी मामूली लगने लगीं. जमीन पर बिखरा खून और सुसाइड नोट पर लिखे वो आखिरी शब्द'मम्मी-पापा सॉरी'आज गाजियाबाद के हर किसी को चौंका रहा है.

यह भी पढ़ें...

9वीं मंजिल से कूदीं तीन सगी बहनें

ये घटना रात करीब 2.15 से 2.30 बजे के बीच की है. टावर B-1 के फ्लैट नंबर 907 की बालकनी से तीन सगी बहनों ने अचानक 9वीं मंजिल से कूदकर अपनी जान दे दी. मरने वाली बहनों की पहचान 16 साल की निशिका, 14 साल की प्राची और 12 साल की पाखी के रूप में हुई है. तीनों चेतन कुमार की बेटियां थीं. शोर सुनकर जब लोग बाहर आए तो मंजर देख उनकी रूह कांप गई. तीनों बहनें लहूलुहान हालत में जमीन पर पड़ी थीं. उन्हें तुरंत अस्पताल ले जाया गया जहां डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया.

कोरियन लवर गेम की वजह से गई जान?

प्रारंभिक जांच में जो बात सामने आ रही है वो काफी चौंकाने वाली है.  बताया जा रहा है कि निशिका,  प्राची और पाखी मोबाइल पर एक ऑनलाइन टास्क बेस्ड कोरियन लवर गेम की आदी थीं.यह गेम उन्हें धीरे-धीरे मौत के जाल में फंसा रहा था. आशंका जताई जा रही है कि किसी ऑनलाइन टास्क को पूरा करने के चक्कर में ही तीनों ने साथ में मिलकर छलांग लगा दी. मौके से पुलिस को एक पेज का सुसाइड नोट बरामद हुआ है जिस पर सिर्फ तीन शब्द लिखे हैं 'मम्मी-पापा सॉरी.' 

पुलिस कर रही जांच 

एसीपी शालीमार गार्डन, अतुल कुमार सिंह ने कहा कि 'सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया. परिजनों से पूछताछ की जा रही है और तीनों बच्चियों के मोबाइल फोन व डिजिटल गतिविधियों को स्कैन किया जा रहा है.' पुलिस अब उस गेम की तह तक जाने की कोशिश कर रही है जो मासूम बच्चों को मौत की छलांग लगाने के लिए उकसा रहा है.