60 बीघा जमीन के मालिक बुजुर्ग किसान लालदिमान को किसने मारा? महोबा के इस केस में जो सामने आया उसने शर्मसार कर दिया

नाहिद अंसारी

29 Dec 2025 (अपडेटेड: 29 Dec 2025, 03:22 PM)

UP News: यूपी के महोबा में 60 बीघा जमीन के मालिक रहे किसान लालदिमान का शव मिला. वह अपने घर पर अकेले ही रहते थे. अब इस मामले का पुलिस ने सनसनीखेज खुलासा किया है.

Mahoba, Mahoba news, Mahoba viral news, Mahoba crime, Mahoba crime news, Mahoba police, up news, up crime, up crime news, महोबा, महोबा न्यूज, महोबा क्राइम न्यूज

UP News

Google CTA

UP News: उत्तर प्रदेश के महोबा स्थित चरखारी क्षेत्र में 75 साल के किसान लालदिमान अपने घर में अकेले ही रहते थे. मगर कल उनका शव खून से लथपथ पड़ा मिला था. इस घटना के बाद हड़कंप मच गया था. लालदिमान के सिर पर भारी चीज से हमला किया गया था और उनके गले में तौलिये का फंदा भी था. साफ था कि हत्यारे का मकसद बुजुर्ग किसान को मारने ही था.

यह भी पढ़ें...

ये भी पढ़ें: बर्थडे पार्टी में डांस कर रही अपनी मासूम बेटियों को देख भड़का सलीम और चाकू निकाल वहशी बन गया!

बता दें कि अब महोबा पुलिस ने किसान की हत्या का सनसनीखेज खुलासा कर दिया है. इस खिलासे के बाद रिश्ते भी शर्मसार हुए हैं. दरअसल जब पुलिस ने मामले की जांच शुरू की तो परिवार के सदस्य ही शक के घेरे में आते गए. फिर सामने आया कि लालदिमान का कातिल कोई और नहीं बल्कि खुद उनका ही छोटा बेटा 45 साल का भागवली है.

बेटे ने क्यों मारा पिता को?

बता दें कि मृतक किसान की जिंदगी उनके अपने ही बेटों के बीच विवाद में चली गई. ​पूछताछ में हत्या की जो वजह सामने आई, वह जमीन का लालच और भाइयों के बीच की रंजिश थी. मृतक लालदिमान के पास कुल 60 बीघा जमीन थी, जिसमें से 10-10 बीघा उन्होंने दोनों बेटों के नाम कर दी थी और 19 बीघा बेचकर पैसे भी बांट दिए थे. अब उनके पास करीब 20 बीघा जमीन बची थी.

लालदिमान की पत्नी की 5 साल पहले मौत हो चुकी थी, इसलिए वे खेत पर अकेले रहते थे. उनका बड़ा बेटा हरनारायण उनकी सेवा करता था और रोज खाना देने जाता था. भागवली को यह डर सताने लगा पिता सारी जमीन बड़े भाई के नाम नहीं कर दें. दरअसल बुजुर्ग किसान ने कह दिया था कि जो उनकी सेवा करेगा, उसे जमीन मिलेगी. आरोपी को लगा कि बड़े भाई ने पिता को अपने वश में कर लिया है. इसी को लेकर आरोपी ने अपने पिता की हत्या कर डाली. पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है.