बिस्तर पर सांप की केंचुली और सिंदूर छोड़ गायब हुई लड़की खुद सामने आई और उसने जो बताया वो जान हिल जाएंगे!

Snake skin mystery: औरैया में एक लड़की के कमरे से रहस्यमयी ढंग से गायब होने का सनसनीखेज मामला सामने आया है. बिस्तर पर छोड़ी गई सांप की केंचुली, सिंदूर और चूड़ियों ने इलाके में इच्छाधारी नागिन की अफवाह फैला दी जिससे पुलिस भी हैरान रह गई. हालांकि जब सच्चाई सामने आई तो यह एक सोची समझी फिल्मी लव स्टोरी निकली.

Auraiya News

सूर्या शर्मा

• 11:25 AM • 13 Feb 2026

follow google news

Snake skin mystery: उत्तर प्रदेश के औरैया जिले में एक ऐसी घटना सामने आई जिसने हकीकत को किसी थ्रिलर फिल्म के क्लाइमेक्स जैसा बना दिया. 10 फरवरी की सुबह जब परिजनों ने अपनी 20 साल बेटी के कमरे का दरवाजा खोला तो वहां का नजारा देखकर उनके पैरों तले जमीन खिसक गई बिस्तर पर लड़की गायब थी. लेकिन वहां सांप की केंचुली, लाल चूड़ियां और सिंदूर पड़े हुए थे.  जैसे ही यह खबर फैली पूरे इलाके में सनसनी मच गई. देखते ही देखते अफवाहों का बाजार गर्म हो गया. किसी ने कहा कि लड़की मंदिर गई थी. तो किसी ने उसे इच्छाधारी नागिन कहना शुरू कर दिया. अंधविश्वास का आलम यह था कि लोग तरह-तरह की तंत्र-मंत्र की कहानियां गढ़ने लगे. घबराए परिजनों ने तुरंत पुलिस को सूचना दी जिसके बाद पुलिस ने अज्ञात के खिलाफ मामला दर्ज कर लड़की की तलाश शुरू कर दी.

यह भी पढ़ें...

इच्छाधारी नागिन वाली कहानी में आया लव वाला एंगल

पुलिस जब सर्विलांस के जरिए लड़की तक पहुंचने की कोशिश कर रही थी. तभी सोशल मीडिया पर दो वीडियो वायरल हुए. इस वीडियो में वही लड़की अपने प्रेमी के साथ मुस्कुराती हुई नजर आई. वीडियो में लड़की ने  कहा कि 'हमने अपनी मर्जी से शादी की है. मैं बालिग हूं और अपनी इच्छा से इनके साथ आई हूं. किसी ने मेरा अपहरण नहीं किया बल्कि मैंने खुद इनसे शादी करने की बात कही थी. कृपया मेरे पति के घरवालों को परेशान न किया जाए.'

क्यों छोड़ा था सांप की केंचुली और सिंदूर?

जांच में सामने आया कि यह सब एक सोची-समझी साजिश का हिस्सा था. लड़की ने भागने से पहले कमरे में सांप की केंचुली और सिंदूर इसलिए छोड़ा था ताकि घरवाले और पुलिस इसे कोई दैवीय या रहस्यमयी घटना समझकर उलझ जाएं और उसे ढूंढने की कोशिश न करें. यह मास्टरप्लान इतना फिल्मी था कि पुलिस भी दंग रह गई. 

इस पूरे मामले पर थाना फफूंद पुलिस ने साफ किया है कि लड़की के नागिन बनने की खबरें पूरी तरह अफवाह हैं. पुलिस अधिकारी ने बताया ग्राम सिंघनपुर के एक व्यक्ति ने अपनी 20 साल की बेटी की गुमशुदगी दर्ज कराई थी. पुलिस ने मामला दर्ज कर टीम गठित की है जहां तक नागिन बनने की बात है. वह पूरी तरह गलत है. सोशल मीडिया पर चल रही अफवाहों पर ध्यान न दें.