भदोही में आशीष यादव की पीठ पर गोली मारकर उनकी हत्या करने वाला कौन? ये पता चला

महेश जायसवाल

10 Feb 2026 (अपडेटेड: 10 Feb 2026, 05:18 PM)

Bhadohi Crime News: यूपी के भदोही में खूब गोलियां चली हैं. इस दौरान आशीष यादव की पीठ पर गोली मारकर, उन्हें मौत दी गई है. इस घटना से हड़कंप मचा हुआ है.

Bhadohi News, Bhadohi Crime News, Bhadohi Crime, Bhadohi Crime, Bhadohi police, up news, up crime news, up crime, भदोही, भदोही न्यूज, भदोही क्राइम न्यूज, भदोही वायरल न्यूज, यूपी न्यूज, यूपी क्राइम

UP News

Google CTA

Bhadohi News: उत्तर प्रदेश के भदोही से से हैरान कर देने वाला मामला सामने आया है. यहां खुलेआम गोलियां चली हैं और डंडे बरसाए गए हैं. इस दौरान गोलीबारी में एक आदमी की हत्या कर दी गई है तो वहीं 2 लोग गंभीर घायल हो गए हैं. घटना को लेकर इलाके में हड़कंप मचा हुआ है. बता दें कि इस गोलीबारी में जो मरा है, उनका नाम आशीष यादव है.

यह भी पढ़ें...

ये भी पढ़ें: ‘मैं अंबेडकरवादी हूं…’ शहवाज संग शादी करने जा रही मेरठ की आकांक्षा गौतम ने हिंदू संगठनों को ये सब कह डाला

आशीष यादव के पीठ पर गोली किसने चलाई?

यह घटना औराई कोतवाली क्षेत्र के बनपुरवा गांव से सामने आया है. मिली जानकारी के मुताबिक, यहां जमीन को लेकर पुराने विवाद में गोलियां चली हैं. जमीन पर कोर्ट का स्टे भी था. मगर फिर भी दोनों पक्षों में जमीन को लेकर मारपीट हुई है और गोलियां चली हैं.

इस दौरान दूसरे पक्ष के आशीष यादव की पीठ पर गोली मार दी गई, जिससे उनकी मौत हो गई. गोलीबारी में अखिलेश यादव के भी हाथ में गोली लगी है, जिससे वह घायल हो गए हैं. विवाद में 2 लोग लाठी-डंडों के हमले से घायल हुए हैं.

किसपर है आरोप?

आरोप है कि बृजेश यादव ने अपनी लाइसेंसी रिवाल्वर से ये गोलीबारी की है. इसी दौरान आशीष यादव की पीठ पर गोली चलाई गई है. फिलहाल पुलिस ने आरोपी की लाइसेंसी रिवाल्वर को जब्त कर लिया है. इसी के साथ 3 लोगों को हिरासत में लिया गया है, जिनसे पूछताछ की जा रही है. मौके पर भारी पुलिस बल तैनात किया गया है.

आशीष यादव को लेकर क्या पता चला?

गोलीबारी में मारे गए आशीष यादव मुंबई में एक प्राइवेट फर्म में काम करते थे. वह इन दिनों अपने घर पर आए हुए थे. मगर यहां उनकी हत्या कर दी गई है.

एसपी भदोही ने ये बताया

घटना को लेकर एसपी भदोही अभिमन्यु मांगलिक ने बताया, जमीनी विवाद की वजह से घटना हुई है. एक युवक की गोली मारकर हत्या की गई है. 3 लोग घायल हुए हैं. घटना में 3 लोगों को हिरासत में लेकर, उनसे पूछताछ की जा रही है. मामले की जांच की जा रही है.