औरैया की युवती के बेडरूम में मिली सांप की केंचुली और वो हो गई गायब! इच्छाधारी नागिन वाली कहानी का राज यूं खुला

सूर्या शर्मा

10 Feb 2026 (अपडेटेड: 10 Feb 2026, 10:18 AM)

Women Becomes Nagin Drama: उत्तर प्रदेश के औरैया जिले में एक युवती ने प्रेमी संग फरार होने के लिए इच्छाधारी नागिन का फिल्मी ड्रामा रचा. फफूंद थाना क्षेत्र की इस युवती ने गायब होने से पहले अपने बिस्तर पर 5 फीट लंबी सांप की केंचुली छोड़ दी जिससे पूरे गांव में दहशत फैल गई.

snake skin

snake skin

Google CTA

Women Becomes Nagin Drama: उत्तर प्रदेश के औरैया जिले से एक ऐसा मामला सामने आया है जिसे सुनकर आप अपना सिर पकड़ लेंगे. यहां एक युवती ने अपने घर से भागने के लिए ऐसा फिल्मी दिमाग लगाया कि पूरे गांव में दहशत फैल गई. युवती ने भागने से पहले अपने बिस्तर पर सांप की केंचुली रख दी जिससे लोग ये मान लें कि वो इच्छाधारी नागिन है. महिला अपनी इस कोशिश में काफी हद तक कामयाब भी रही. क्योंकि जैसे ही सांप की केंचुली वली खबर गांव में फैली हर तरफ अफरा-तफरी मच गई. लेकिन जब पुलिस ने इसकी जांच पड़ताल की तो महिला की खौफानाक साजिश सामने आ गई.  

यह भी पढ़ें...

बिस्तर पर मिली 5 फीट की केंचुली देख मचा हड़कंप

ये पूरा मामला फफूंद थाना क्षेत्र के एक गांव का है. यहां रहने वाली एक युवती अचानक अपने घर से लापता हो गई. सुबह जब परिजन उसे जगाने कमरे में पहुंचे तो वहां का नजारा देखकर उनके पैरों तले जमीन खिसक गई. युवती गायब थी और उसके बिस्तर पर कपड़ों के बीच करीब 5 फीट लंबी सांप की केंचुली लिपटी हुई थी. देखते ही देखते यह खबर पूरे गांव में आग की तरह फैल गई. किसी ने कहा कि युवती को नाग उठा ले गया तो किसी ने अफवाह उड़ा दी कि युवती खुद इच्छाधारी नागिन बन गई है और केंचुली छोड़कर गायब हो गई है. डरे-सहमे परिजनों ने तुरंत 112 नंबर पर पुलिस को सूचना दी.

पुलिस की एंट्री से खुला इश्क का राज

सूचना मिलते ही फफूंद थाना पुलिस मौके पर पहुंची. शुरुआत में मामला बेहद रहस्यमयी लग रहा था. लेकिन जब पुलिस ने बारीकी से जांच शुरू की तो नागिन वाले ड्रामे की परतें खुलने लगीं. जांच में पता चला कि युवती का गांव के ही एक युवक के साथ प्रेम प्रसंग चल रहा था. युवती ने अपनी फरारी को सुपरनैचुरल टच देने के लिए जानबूझकर सांप की केंचुली का इस्तेमाल किया था. उसने सोचा था कि केंचुली देखकर घरवाले इसे दैवीय या रहस्यमयी घटना मान लेंगे और पुलिसिया कार्रवाई के बजाय झाड़-फूंक में उलझ जाएंगे. इसी बीच वह चुपचाप प्रेमी के साथ रफूचक्कर हो गई.

क्या कहती है पुलिस?

फफूंद थाना प्रभारी अजय कुमार ने बताया कि यह पूरी घटना किसी फिल्मी स्क्रिप्ट जैसी है. युवती ने शक की सुई घुमाने के लिए यह नाटक रचा था. फिलहाल पुलिस ने युवती का मोबाइल सर्विलांस पर लगा दिया है. परिजनों की तहरीर पर अज्ञात के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया गया है. पुलिस युवती की लोकेशन ट्रेस कर रही है और जल्द ही उसे बरामद करने का दावा कर रही है. पुलिस की जांच के बाद अब गांव में फैली नागिन वाली अफवाह पर लगाम लग चुकी है. लोग अब युवती के इस शातिर दिमाग की चर्चा कर रहे हैं.

ये भी पढ़ें: मैं ठाकुर हूं बोल वायरल होने वाली आस्था सिंह ने अब ऋषि मिश्रा और ऋतु त्रिपाठी पर मढ़ा इल्जाम, बताई पीछे की बात