हापुड़ के मुस्लिम बहुल्य इलाके में अकेला रह रहा था हिंदू परिवार, उनके बेटे अर्जुन की मौत हुई तो मुसलमानों ने ये सब किया

देवेंद्र शर्मा

10 Feb 2026 (अपडेटेड: 10 Feb 2026, 01:09 PM)

Hapur Viral News: यूपी के हापुड़ से एकता और भाईचारे की तस्वीर सामने आई है. ये तस्वीर हिंदू-मुस्लिम एकता की है. फिलहाल इस मामले की खूब चर्चा हो रही है.

Hapur Viral News, Hapur News, Hapur, Hapur viral video, up news, up viral news, hindu muslim, up news, up viral news, up viral video, हापुड़, हापुड़ न्यूज, हापुड़ वायरल न्यूज, यूपी न्यूज, यूपी वायरल न्यूज

UP News

Google CTA

Hapur News: हापुड़ से हिंदू-मुस्लिम एकता-भाईचारे की तस्वीर सामने आई है. यहां जब एक हिंदू परिवार पर दुखों का पहाड़ टूटा तो उनके मुस्लिम पड़ोसियों ने इस मुश्किल वक्त में अपने हिंदू पड़ोसी परिवार का साथ दिया. यहां हापुड़ देहात के कोटला सादात में अर्जुन नाम का युवक अपने परिवार के साथ रहता था. ये पूरा इलाका मुस्लिम बहुल्य है.

यह भी पढ़ें...

वीडियो देखिए

अब अर्जुन के परिवार पर दुखों का पहाड़ टूट पड़ा. दरअसल अर्जुन ट्रेन की चपेट में आ गया और उसकी मौत हो गई. बेटे की मौत से परिवार में कोहराम मच गया. परिवार के आस-पास सिर्फ मुस्लिम पड़ोसियों के ही घर थे. ऐसे समय में मुस्लिम पड़ोसियों ने अर्जुन के परिवार का पूरा साथ दिया.

ये भी पढ़ें: मथुरा में मनीष, उनकी पत्नी और 3 बच्चे सुबह सोकर उठे ही नहीं, इस दलित परिवार के साथ क्या हुआ?

मुस्लिम समुदाय ने करवाया अंतिम संस्कार

हादसे के बाद अर्जुन के शव के अंतिम संस्कार की व्यवस्था को लेकर परिवार के सामने परेशानी सामने आई. ये देख मुस्लिम पड़ोसी आगे आ गए. उन्होंने अपने कंधों पर अर्जुन के अंतिम संस्कार की पूरी जिम्मेदारी संभाल ली. 

कंधा दिया और हिंदू रीति-रिवाजों से करवाया अंतिम संस्कार

मुस्लिम युवकों ने न सिर्फ मृतक के शव को कंधा दिया, बल्कि पूरे सम्मान के साथ हिंदू रीति-रिवाजों के अनुसार अंतिम संस्कार भी कराया. इस दौरान इलाके में भाईचारे और मानवता की भावना साफ तौर पर देखने को मिली. स्थानीय लोगों का कहना है कि दुख की इस घड़ी में धर्म नहीं, बल्कि इंसानियत सबसे बड़ी पहचान होती है. फिलहाल हापुड़ से आया ये मामला चर्चाओं में बना हुआ है.