SI Ajay Gaur Missing: उत्तर प्रदेश के बस्ती जिले से एक चिंताजनक खबर सामने आई है, जहां परसरामपुर थाने पर तैनात सहायक निरीक्षक (एसआई) अजय गौड़ अचानक से दो दिन पहले लापता हो गए. उनकी गुमशुदगी की सूचना मिलने के बाद से पुलिस उनकी खोजबीन में जुटी हुई है. पुलिस को उनकी बाइक सदर कोतवाली के अमहट नदी के घाट के पास एक पुलिस चौकी के समीप मिली है, जिससे आशंका जताई जा रही है कि एसआई ने नदी में कूदकर आत्महत्या की हो सकती है. हालांकि अभी तक उनकी कोई खबर नहीं लग सकी है और उनकी पत्नी इस घटना से बेहद परेशान हैं.
ADVERTISEMENT
एसआई अजय गौड़ की लापता होने का मामला
एसआई अजय गौड़ 5 फरवरी की शाम से लापता हैं. उन्होंने आखिरी बार अपनी पत्नी से बात की थी और इसके बाद फोन बंद कर दिया. रात को जब पत्नी ने रूटीन के तहत फोन लगाया तो बंद मिला, जिसे पत्नी ने समझा कि काम के कारण फोन बंद किया होगा. लेकिन सुबह भी जब कई बार कॉल करने के बाद भी फोन नहीं लगा तो उनकी पत्नी ने एसआई के साथ काम करने वाले सिपाही से संपर्क किय.सिपाही ने बताया कि एसआई रात से कमरे पर नहीं हैं. इसके बाद उनकी तलाश शुरू की गई और पत्नी की तहरीर पर गुमशुदगी का मुकदमा दर्ज किया गया.
नदी के किनारे मिली बाइक
बात दें कि पुलिस ने सदर कोतवाली के अमहट इलाके में बने पुलिस चौकी के पास एसआई की बाइक बरामद की है. इसके बाद पुलिस ने नदी में गोताखोरों की टीम उतारकर खोजबीन शुरू की लेकिन अभी तक एसआई अजय गौड़ का कोई सुराग नहीं मिला. पुलिस यह भी जांच कर रही है कि कहीं उन्होंने आत्महत्या तो नहीं की.
पत्नी की चिंताएं और धमकियों का आरोप
एसआई अजय गौड़ की पत्नी ने पुलिस जांच में बताया कि जब उन्होंने सीसीटीवी फुटेज देखी तो पाया कि उनके पति बाइक पर थाने के हवलदार के साथ बैठे थे. साथ ही उन्होंने एक गंभीर आरोप भी लगाया कि दुबौलिया थाने पर तैनात उपाध्याय नामक युवक की मौत के बाद उसके चाचा ने उनके पति को धमकी दी थी कि तुम्हें नहीं छोड़ेंगे. इस धमकी की वजह से एसआई पर खतरा बना हुआ है, जिसकी पुलिस गंभीरता से जांच कर रही है.
पुलिस की प्रतिक्रिया और आगे की कार्रवाई
एडिशनल पुलिस अधीक्षक (एसपी) श्यामाकांत ने बताया कि परिवार से आवेदन मिलने के बाद गुमशुदगी का मामला दर्ज किया गया है. पुलिस ने कई टीमें बनाकर एसआई की तलाश तेज कर दी है. सभी संभावित जगहों पर सर्चिंग की जा रही है और तकनीकी साधनों का भी इस्तेमाल किया जा रहा है ताकि एसआई अजय गौड़ को सुरक्षित बरामद किया जा सके। मामले की जांच अभी जारी है.
यह भी पढ़ें: यूट्यूबर शादाब जकाती पर झारखंड की इस महिला ने लगाया गंभीर आरोप, कहा 1 साल तक बंधक बनाकर किया शोषण
ADVERTISEMENT









