पठान मूवी के बीच हुआ कुछ ऐसा कि अमरोहा के सिनेमा हॉल में हो गई जबरदस्त मारपीट, Video वायरल

बीएस आर्य

• 07:53 AM • 27 Jan 2023

Amroha News: यूपी के अमरोहा में मशहूर बॉलीवुड अभिनेता शाहरुख खान की पठान फिल्म को देखने पहुंचे दर्शक आपस में भिड़ गए. विवाद इतना बढ़ा…

UP Tak
Google CTA

Amroha News: यूपी के अमरोहा में मशहूर बॉलीवुड अभिनेता शाहरुख खान की पठान फिल्म को देखने पहुंचे दर्शक आपस में भिड़ गए. विवाद इतना बढ़ा कि वह मारपीट में तब्दील हो गया. इस दौरान जमकर लाठी-डंडे और लात घूंसे चले. आपको बता दें कि इस घटना का वीडियो अब सोशल मीडिया पर खूब वायरल हो रहा है. बताया जा रहा है कि फिल्म देखने पहुंचे दर्शकों के बीच कोल्ड ड्रिंक को लेकर विवाद हुआ था. पुलिस ने अब इस मामले में 2 लोगों को गिरफ्तार कर लिया है.

यह भी पढ़ें...

अब तक क्या सामने आया?

मिली जानकारी के अनुसार, यह मामला अमरोहा नगर कोतवाली इलाके के आजादपुर रोड का है. यहां माधव सिनेमा हॉल में लगी पठान मूवी को देखने पहुंचे लोग आपस में भिड़ गए. बताया जा रहा है कि दिन के आखिरी शो में लोग फिल्म को देखने पहुंचे थे. बतौर रिपोर्ट्स, सुरक्षा के लिहाज से व्यवस्था पूरी नहीं थी. दर्शक टिकट लेने के बाद थिएटर के अंदर चले गए. ऐसी खबर सामने आई है कि बाद में दर्शकों के दो पक्ष के बीच कोल्ड ड्रिंक को लेकर विवाद हो गया.

आपको बता दें कि दो पक्षों के बीच शुरू हुआ विवाद बाद में मारपीट में तब्दील हो गया. वहीं, अब इस मारपीट का वीडियो सोशल मीडिया पर खूब शेयर किया जा रहा है. और सोशल मीडिया यूजर्स इस वायरल वीडियो को देखकर तरह-तरह की प्रतिक्रिया भी दे रहे हैं.

मामले में एक पुलिस अधिकारी ने बताया कि एक ही समुदाय के 2 पक्षों के बीच कोल्ड ड्रिंक को लेकर विवाद हुआ था और पुलिस ने कार्रवाई करते हुए 2 युवकों को गिरफ्तार कर लिया है.

अमरोहा: बसपा MP दानिश अली नहीं देते अपने क्षेत्र में दिखाई? नाराजगी जताते हुए ये बोले लोग