Mughalsarai News: मुगलसराय पुलिस की बड़ी कार्रवाई, 2.31 करोड़ की अवैध अंग्रेजी शराब जब्त, तस्कर गिरफ्तार

Mughalsarai Crime News: पंजाब से बिहार भेजी जा रही करोड़ों रुपये की अवैध अंग्रेजी शराब की खेप को मुगलसराय पुलिस और एसओजी ने संयुक्त कार्रवाई में पकड़ लिया. आलू की बोरियों के नीचे छिपाकर ले जाई जा रही 925 पेटी शराब बरामद हुई. पुलिस ने तस्कर को गिरफ्तार कर नेटवर्क की जांच शुरू कर दी है.

मुगलसराय पुलिस की बड़ी कार्रवाई, 2.31 करोड़ की अवैध अंग्रेजी शराब जब्त, तस्कर गिरफ्तार

मुगलसराय पुलिस की बड़ी कार्रवाई, 2.31 करोड़ की अवैध अंग्रेजी शराब जब्त, तस्कर गिरफ्तार

Newzo

• 03:56 PM • 24 Jun 2026

follow google news

Mughalsarai Crime News:  कोतवाली पुलिस और एसओजी (क्राइम ब्रांच) टीम ने संयुक्त कार्रवाई करते हुए अंतरराज्यीय शराब तस्करी के एक बड़े नेटवर्क का पर्दाफाश किया है. पुलिस ने पंजाब से बिहार ले जाई जा रही करीब 2 करोड़ 31 लाख रुपये मूल्य की अवैध अंग्रेजी शराब बरामद करते हुए एक तस्कर को गिरफ्तार किया है.

यह भी पढ़ें...

जानकारी के अनुसार, औद्योगिक नगर चौकी क्षेत्र के मिल्कीपुर-ताहिरपुर हाईवे पर कोतवाली प्रभारी विजय प्रताप सिंह और एसओजी टीम द्वारा वाहन चेकिंग अभियान चलाया जा रहा था. इसी दौरान वाराणसी की ओर से आ रहे ट्रक संख्या JK02BP1812 को रोकने का प्रयास किया गया. पुलिस को देखकर चालक ने ट्रक तेज गति से भगाकर फरार होने की कोशिश की, लेकिन पुलिस टीम ने घेराबंदी कर वाहन को पकड़ लिया.

तलाशी के दौरान ट्रक में लदी आलू की बोरियों के नीचे छिपाकर रखी गई 925 पेटी अवैध अंग्रेजी शराब बरामद हुई. जांच में पाया गया कि शराब की कुल मात्रा लगभग 8222.8 लीटर है और सभी पेटियों पर "For Sale in Punjab Only" अंकित था, जिससे स्पष्ट हुआ कि शराब पंजाब से बिहार तस्करी के लिए भेजी जा रही थी.

पुलिस ने मौके से ट्रक चालक एवं तस्कर मो. जबीर (52 वर्ष) पुत्र स्वर्गीय नाजीर हुसैन, निवासी आस्तादमलाह, बक्शी नगर, जम्मू को गिरफ्तार कर लिया। आरोपी के खिलाफ संबंधित धाराओं में मुकदमा दर्ज कर उसे न्यायालय में पेश करने के बाद जेल भेज दिया गया.

पुलिस के अनुसार बरामद शराब की अनुमानित कीमत 2 करोड़ 31 लाख रुपये है. इस बड़ी कार्रवाई के बाद शराब तस्करों में हड़कंप मच गया है.

इस अभियान में क्षेत्राधिकारी (सीओ) अरुण कुमार सिंह, थाना प्रभारी विजय प्रताप सिंह, रेलवे चौकी प्रभारी शिवपूजन बिंद सहित कोतवाली पुलिस और एसओजी टीम की महत्वपूर्ण भूमिका रही.

मुगलसराय पुलिस की इस कार्रवाई को जिले में अवैध शराब तस्करी के खिलाफ बड़ी सफलता माना जा रहा है.