SIR का काम करने वाले लेखपाल आशीष कुमार की मौत के बाद रोने लगीं SDM दिशा श्रीवास्तव कौन हैं?

सलेमपुर तहसील के धनगड़ा गांव के रहने वाले लेखपाल आशीष कुमार की 29 नवंबर को गोरखपुर में इलाज के दौरान मौत हो गई. परिजनों और सैकड़ों लेखपालों ने आशीष कुमार का शव घर पर रखकर हंगामा शुरू कर दिया है और अंतिम संस्कार करने से मना कर दिया है.

SDM Disha and Lekhpal Ashish

SDM Disha and Lekhpal Ashish

राम प्रताप सिंह

30 Nov 2025 (अपडेटेड: 30 Nov 2025, 01:16 PM)

follow google news

देशभर में स्पेशल इंटेंसिव रिवीजन यानी एसआईआर को लेकर तेजी से काम किया जा रहा है. SIR को पूरा करने की आखिरी तारीख 4 दिसंबर तय की गई है. इस बीच SIR की प्रक्रिया से जुड़े कई अधिकारी और BLO की मौत की खबरें सामने आ रही हैं. ताजा मामला देवरिया के सलेमपुर से आया है. यहां एक और लेखपाल आशीष कुमार की मौत पर भारी बवाल खड़ा हो गया है. जिला प्रशासन का कहना है कि लेखपाल आशीष कुमार की मौत बीमारी से हुई है. लेकिन आशीष कुमार की मौत का जिम्मेदार परिजनों ने SIR के कार्य को लेकन बनाए जा रहे दबाव को ठहराया है. इस बीच SDM दिशा श्रीवास्तव का एक वीडियो सामने आया है जिसमें वह लेखपाल के परिजनों से बात करते हुए रोती नजर आईं.

यह भी पढ़ें...

क्या SIR की वजह से हुई लेखपाल आशीष कुमार की मौत

सलेमपुर तहसील के धनगड़ा गांव के रहने वाले लेखपाल आशीष कुमार की 29 नवंबर को गोरखपुर में इलाज के दौरान मौत हो गई. परिजनों और सैकड़ों लेखपालों ने आशीष कुमार का शव घर पर रखकर हंगामा शुरू कर दिया है और अंतिम संस्कार करने से मना कर दिया है. जहां जिला प्रशासन मौत का कारण बीमारी बता रहा है. वहीं परिजन और साथी लेखपाल आरोप लगा रहे हैं कि मतदाता सूची पुनरीक्षण यानी की SIR के काम के दबाव के कारण आशीष कुमार की मौत हुई है.लेखपाल आशीष कुमार का शव सलेमपुर तहसील क्षेत्र के धनगड़ा गांव के पलानी टोला स्थित उनके घर पर रखा गया है. परिजनों और साथी लेखपालों ने सरकारी दबाव के खिलाफ विरोध प्रदर्शन शुरू कर दिया है. हंगामे और तनाव को देखते हुए कई SDM और ADM मौके पर मौजूद हैं और परिजनों को समझाने का प्रयास कर रहे हैं.

रोने लगीं SDM दिशा श्रीवास्तव 

इस दौरान सलेमपुर की SDM दिशा श्रीवास्तव भी मृतक लेखपाल के घर पहुंचीं और परिजनों को सांत्वना देते समय वह काफी भावुक नजर आईं जिसका वीडियो सोशल मीडिया पर सामने आया है.इस वीडियो में वह रोते हुए कह रही हैं कि वह परिजनों की जो भी मांग है उसे पूरा करेंगी. यह घटना ठीक उसी समय हुई है जब हाल ही में फतेहपुर जिले में बीएलओ सुधीर कोरी ने शादी की छुट्टी न मिलने और एसआईआर के दबाव के चलते आत्महत्या कर ली थी. इस घटना के बाद से अधिकारियों में काफी गुस्सा था. इस बीच आशीष कुमार की मौत ने इस मामले को और तूल दे दी है.

कौन हैं SDM दिशा श्रीवास्तव 

दिशा श्रीवास्तव उत्तर प्रदेश लोक सेवा आयोग 2020 (UPPCS) की चयनित अधिकारी हैं. उन्होंने 21वीं रैंक प्राप्त कर डिप्टी क्लेक्टर (SDM) का पद हासिल किया था. खास बात यह है कि दिशा ने अपने घर पर रहकर बिना कोचिंग लिए ही यह सफलता हासिल की थी. दिशा श्रीवास्तव मूल रूप से गोरखपुर जिले की रहने वाली हैं. दिशा ने गोरखपुर के कार्मल गर्ल्स इंटर कॉलेज सेपढ़ाई की. वह 12वीं तक डिस्ट्रिक्ट टॉपर रहीं. इसके बाद उन्होंने ग्रेजुएशन स्टेट यूनिवर्सिटी से किया. दिशा ने सिविल इंजीनियरिंग में साल 2017 में अपनी ग्रेजुएशन पूरी कर ली थी.एक इंटरव्यू में दिशा ने बताया था कि शुरुआत के दिनों में उन्होंने टारगेट के बजाए टाइम बेस्ड पढ़ाई की थी और ये उनकी गलती थी. दिशा के अनुसार, टाइम नहीं टारगेट को केंद्र में रखकर पढ़ाई करनी चाहिए. उन्होंने कहा कि जो भी अभ्यर्थी तैयारी कर रहे हैं वो क्वॉन्टिटी की बजाए क्वॉलिटी पर फोकस करें. 

ये भी पढ़ें: BLO को 6000 की बजाय 12 हजार का मानदेय! SIR के बीच समझिए इस फैसले की चर्चा पर क्यों है बवाल