आधी रात शादीशुदा प्रेमिका से मिलने पहुंचे थे CRPF इंस्पेक्टर अतुल सिंह, ससुराल वालों ने पकड़कर कर दी ऐसी हालत

संतोष सिंह

15 Mar 2026 (अपडेटेड: 15 Mar 2026, 02:12 PM)

Basti News: बस्ती में सीआरपीएफ दरोगा अतुल सिंह को अपनी शादीशुदा प्रेमिका से मिलना पड़ा भारी. ससुराल वालों ने रंगे हाथों पकड़कर तोड़ी दरोगा की नाक. प्रेमिका ने भी साथ रहने की कर दी जिद. गौर थाना पुलिस मामले की जांच और परिवारों की काउंसलिंग में जुटी.

Basti Viral News

Basti Viral News

Google CTA

Basti News: कहते हैं 'इश्क और मुश्क' छुपाए नहीं छुपते.बस्ती में सीआरपीएफ के एक इंस्पेक्टर अतुल सिंह अपनी शादीशुदा प्रेमिका से चोरी-छिपे मिलने उसके ससुराल गए थे. लेकिन रात के अंधेरे में प्रेमिका के घर पहुंचे दरोगा को ससुराल वालों ने रंगे हाथों पकड़ लिया. इसके बाद जो हुआ उसकी चर्चा पूरे इलाके में है. गुस्साए ससुराल वालों ने दरोगा जी की नाक तोड़ दी और उन्हें जमकर पीटा.अब इस घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर जमकर वायरल हो रहा है.

यह भी पढ़ें...

क्या है पूरा मामला?

सीआरपीएफ में तैनात अतुल सिंह का एक महिला के साथ पिछले 4 सालों से प्रेम प्रसंग चल रहा था. महिला की शादी बस्ती के गौर थाना क्षेत्र में हुई थी. अतुल उससे मिलने अक्सर उसके गांव जाते रहते थे. घटना की रात अतुल अपनी प्रेमिका से मिलने उसके ससुराल पहुंचे थे. प्रेमिका का कहना है कि अतुल ने उसे बाहर घूमने के लिए बुलाया था. जैसे ही दोनों बाहर निकले ससुराल वालों और ग्रामीणों की नजर उन पर पड़ गई. इसके बाद भीड़ ने अतुल को घेरकर पीट दिया. इस दौरान का एक वीडिया भी सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है जिसमें उनकी नाक और चेहरे से खून बह रहा है और लोग उनसे सवाल कर रहे हैं कि वह रात में क्या कर रहे थे.

'मैं इन्हीं के साथ रहूंगी'

इस पूरे ड्रामे में सबसे चौंकाने वाला मोड़ तब आया जब प्रेमिका ने सबके सामने ऐलान कर दिया कि वह अपने पति के बजाय दरोगा अतुल सिंह के साथ ही रहना चाहती है. महिला ने दावा किया कि उनका रिश्ता काफी पुराना है और वह दबाव में ससुराल नहीं जाएगी. गौर थाना पुलिस ने मौके पर पहुंचकर दरोगा को भीड़ से बचाया और थाने ले आई. 

पुलिस अधिकारियों के अनुसार दरोगा अतुल नगर थाना क्षेत्र का रहने वाला है. दोनों पक्ष फिलहाल थाने पर मौजूद हैं. किसी भी पक्ष ने अब तक लिखित तहरीर नहीं दी है. इसलिए मिशन शक्ति केंद्र के माध्यम से दोनों परिवारों की काउंसलिंग की जा रही है.