शाहजहांपुर में गर्लफ्रेंड नहीं उठा रही थी फोन तो पानी टंकी पर चढ़ा जीशान, पहले खूब चिल्लाया फिर फूट-फूटकर रोने लगा

विनय पांडेय

• 02:04 PM • 12 Sep 2025

उत्तर प्रदेश के शाहजहांपुर से एक हैरान कर देने वाली खबर सामने आई है. यहां जीशान नाम का एक युवक अपनी प्रेमिका से बात ना हो पाने पर इस कदर परेशान हो गया कि वह पानी की टंकी पर चढ़ गया और वहां से कूदने की धमकी देने लगा.

Shahjahanpur News

Shahjahanpur News

Google CTA

उत्तर प्रदेश के शाहजहांपुर से एक हैरान कर देने वाली खबर सामने आई है. यहां जीशान नाम का एक युवक अपनी प्रेमिका से बात ना हो पाने पर इस कदर परेशान हो गया कि वह पानी की टंकी पर चढ़ गया और वहां से कूदने की धमकी देने लगा.  इस घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है.

यह भी पढ़ें...

शाहजहांपुर के रामचंद्र मिशन क्षेत्र के चमकनी गाढ़ीपुरा मोहल्ले में रहने वाले 25 साल के जीशान ने बताया कि दो महीने पहले उसकी मुलाकात बिहार की एक युवती से हुई थी. उनकी दोस्ती जल्द ही प्यार में बदल गई.लेकिन जीशान के बार-बार मिलने की जिद करने पर युवती ने उससे बात करना बंद कर दिया और अपना फोन स्विच ऑफ कर लिया.

प्रेमिका के इस व्यवहार से परेशान होकर जीशान गुरुवार दोपहर मोहल्ले के एक ओवरहेड पानी की टंकी पर चढ़ गया.वह चिल्ला-चिल्लाकर अपनी प्रेमिका से बात कराने की मांग करने लगा और धमकी दी कि अगर उसकी बात नहीं हुई तो वह कूद जाएगा.

मौके पर देखते ही देखते लोगों की भारी भीड़ जमा हो गई. सूचना मिलने पर रामचंद्र मिशन थाने की पुलिस भी घटनास्थल पर पहुंची.पुलिसकर्मियों ने जीशान को समझाने की कोशिश की और उसे हर तरह की मदद का भरोसा दिलाया. करीब दो घंटे की मशक्कत के बाद जीशान धीरे-धीरे नीचे उतर आया. नीचे आते ही वह फूट-फूटकर रोने लगा और पुलिस को बताया कि वह उस युवती से बहुत प्यार करता है. लेकिन वह उसे परेशान कर रही है और उससे बात नहीं कर रही. उसने कहा कि उसके बिना वह अच्छा महसूस नहीं कर पा रहा है. पुलिस ने जीशान को थाने ले जाकर पूछताछ की और बताया कि इस तरह की हरकत के लिए उसके खिलाफ कानूनी कार्रवाई की जाएगी.