महोबा में 7वीं की छात्रा प्राची की मोबाइल की लत की वजह से चली गई जान, ये मामला हर मां-पिता के लिए अहम

नाहिद अंसारी

24 Feb 2026 (अपडेटेड: 24 Feb 2026, 06:24 PM)

Mahoba News: यूपी के महोबा में मोबाइल फोन की लत की वजह से एक मासूम बच्ची की जान चली गई. बच्ची की उम्र 14 साल थी और वह क्लास-7 की छात्रा थी. जानिए ये पूरा मामला.

Mahoba, Mahoba News, Mahoba Viral News, Mahoba crime news, up news, महोबा, महोबा न्यूज, यूपी न्यूज

UP News

Google CTA

Mahoba News: उत्तर प्रदेश के महोबा से हैरान कर देने वाला मामला सामने आया है. यहां मोबाइल के चक्कर में 7वीं क्लास में पढ़ने वाली छात्रा की जान चली गई. दरअसल छात्रा की बड़ी बहन ने उसे मोबाइल नहीं दिया. इस बात से मासूम नाराज हो गई और उसने सनसनीखेज कदम उठाते हुए अपनी जान दे दी. छात्रा का नाम प्राची था और उसकी उम्र 14 साल थी. इस घटना से हड़कंप मच गया है और परिवार में कोहराम मचा हुआ है.

यह भी पढ़ें...

मोबाइल के चक्कर में मासूम प्राची ने ये क्या किया? 

​ये पूरा मामला महोबा जिले के कुलपहाड़ कोतवाली क्षेत्र के पोला मोहल्ले से सामने आया है. यहां एक मोबाइल के लिए 14 साल की मासूम प्राची ने अपनी जिंदगी खत्म कर ली. यहां रहने वाले कमलेश राजपूत की बेटी प्राची कक्षा 7 की छात्रा थी. प्राची की बड़ी बहन काजल बीए की छात्रा है. 

बताया जा रहा है कि घटना के समय काजल मोबाइल से पढ़ाई कर रही थी. तभी छोटी बहन प्राची ने मोबाइल मांग लिया. मगर काजल ने फोन देने से मना कर दिया. इस बात से प्राची काफी आहत हो गई और वह गुस्से में अपने कमरे के अंदर चली गई.

कमरे का दरवाजा तोड़ा गया तो निकल गई चीख

काफी देर तक जब अंदर से कोई आहट नहीं आई, तो मां और परिजनों को अनहोनी का अंदेशा हुआ. मोहल्ले वालों की मदद से जब दरवाजा तोड़ा गया, तो सबकी रूह कांप गई. सामने प्राची का शव लटका हुआ था. जैसे ही मजदूर पिता को इस खबर के बारे में पता चला, वह भी सकते में आ गए.

पुलिस कर रही जांच

सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर उसे पोस्टमॉर्टम के लिए भेज दिया. पुलिस मामले की जांच कर रही है. फिलहाल ये मामला चर्चाओं में बना हुआ है. घटना को लेकर क्षेत्र में गम का माहौल है.