नौकरों ने घर में 5 साल बंद कर 27 साल की रश्मि राठौर को बनाया जिंदा कंकाल, न्यूड मिली थी, अब ऐसा हाल

नाहिद अंसारी

05 Jan 2026 (अपडेटेड: 05 Jan 2026, 05:48 PM)

UP News: रश्मि राठौर को जब उनके परिजनों ने देखा था तो वह एक अंधेरे कमरे में थीं. वह न्यूड थी और शरीर के ऊपर कंबल था. शरीर पर मांस गायब था और रश्मि जिंदा कंकाल लग रही थीं.

Mahoba, Mahoba News, Mahoba Viral News, Mahoba Police, Mahoba Crime, Mahoba Crime News, UP News, UP Viral News, UP Viral, महोबा, महोबा न्यूज, महोबा वायरल न्यूज, महोबा पुलिस, महोबा क्राइम

UP News

Google CTA

UP News: महोबा में रश्मि राठौर नाम की युवती को उसके ही घर पर पिछले 5 सालों से बंधक बना कर रखा गया था. ये काम घर के नौकर पति-पत्नी रामप्रकाश और रामदेवी ने किया था. जब 29 दिसंबर के दिन रश्मि के पिता, रेलवे से रिटायर्ड अधिकारी ओमप्रकाश राठौर की मौत हुई, तब उनके परिजन उनके घर में दाखिल हुए तो वहां का हाल देख हैरान रह गए थे. ओमप्रकाश का शव भी काफी कमजोर हालत में था. इस दौरान परिजनों ने उनकी 27 साल की मानसिक विक्षिप्त बेटी रश्मि को घर के नीचे बने अंधेरे कमरे से बरामद किया था. बता दें कि 27 साल की रश्मि जिंदा कंकाल बन गई थी और वह न्यूड हालत में अंधेरे कमरे में थी.

यह भी पढ़ें...

बता दें कि रश्मि का इलाज जिला अस्पताल में चल रहा था. डॉक्टर ने उसकी जिंदगी बचा ली है. मगर अभी भी वह काफी कमजोर हालत में हैं. ऐसे में अब जिला अस्पताल के डॉक्टर उसे आगे के इलाज के लिए मेडिकल कॉलेज रेफर कर रहे हैं. बता दें कि युवती इतनी कमजोर हो गई थी कि उसके शरीर पर मांस नहीं दिख रहा था और वह 80 साल की बुजुर्ग नजर आ रही थी.

ये भी पढ़ें: रात 1.30 बजे पलटे हुए ऑटो के पास खून से सनी पड़ी थी... झांसी की पहली महिला ऑटो ड्राइवर अनीता चौधरी के साथ क्या हुआ?

नौकर दंपति ने दाने-दाने को कर दिया था मोहताज…

जब भी परिजन पिता-बेटी से मिलने जाते तो नौकर दंपति उन्हें घर में एंट्री नहीं देता. वह कहता कि मालिक ने मिलने से साफ इनकार कर दिया है या मालिक बेटी को लेकर बाहर गए हुए हैं. ऐसे में धीरे-धीरे परिजनों ने भी घर पर आना छोड़ दिया. मगर अंदर नौकर दंपति घर के मालिक और उनकी बेटी को नौकर बनाकर रखे हुए थे और खुद मालिक बनकर ऐश की जिंदगी जी रहे थे. आरोप है कि नौकर दंपति ने पिता-बेटी को दाने-दाने के लिए मोहताज कर दिया था और भूख-प्रताड़ना की वजह से ही ओम प्रकाश राठौर की मौत हुई थी.

अब रश्मि के चाचा-चाची और अन्य रिश्तेदार उसका इलाज करवा रहे हैं. डॉक्टर उसे मेडिकल कॉलेज इलाज के लिए रेफर कर रहे हैं. युवती मानसिक विक्षिप्त भी हैं. ऐसे में इसका इलाज भी मेडिकल कॉलेज में ही होगा.

भूखा-प्यासा रखते थे नौकर दंपति

मिली जानकारी के मुताबिक, ओमप्रकाश राठौर ने पत्नी की मौत के बाद नौकर दंपति को अपने घर रखा था. उनका मानना था कि ये दोनों उनकी और उनकी बेटी की देखभाल करेंगे. मगर ये उनकी जिंदगी का सबसे गलत फैसला साबित हुआ. आरोप है कि नौकर दंपति ने राठौर को उनके ही घर में बंधक बना लिया. उनकी बेटी को भी कैद कर लिया. 5 सालों तक दोनों को बाहरी दुनिया से दूर रखा और भूखा-प्यासा कर, उन्हें जिंदा कंकाल में बदल दिया. आखिर में 29 दिसंबर के दिन ओमप्रकाश राठौर मौत हो गई. इसके बाद दोनों पति-पत्नी भाग गए. फिर परिजनों ने रश्मि को बरामद कर लिया. पीड़ित परिवार का आरोप है कि संपत्ति के लालच में नौकर दंपति ने ये सब किया था.

डॉक्टर ने ये बताया

इस पूरे मामले को लेकर CMS डॉक्टर सुरेश ने बताया, रश्मि की सभी जांचे नार्मल हैं पर उसकी मानसिक स्थिति ठीक नहीं है. उसे बेहतर इलाज के लिये बांदा मेडिकल कॉलेज रेफर किया जा रहा है.