बदायूं में आधार दिखा बोल युवक ने 3 मुस्लिमों के मारे थप्पड़ पर थप्पड़, वीडियो वायरल हुआ तो ये सब पता चला

Budaun News: यूपी के बदायूं में 3 मुस्लिम युवकों के साथ मारपीट की गई है. तीनों के थप्पड़ मारे गए हैं. अब घटना का वीडियो वायरल है. जानिए ये पूरा मामला.

Budaun, Badaun news, Badaun viral news, Badaun crime, Badaun viral video, Badaun video, Islamnagar dispute Scooty fight, up viral video, UP crime news, बदायूं, यूपी न्यूज

Budaun news

अंकुर चतुर्वेदी

22 Feb 2026 (अपडेटेड: 22 Feb 2026, 11:57 AM)

follow google news

Budaun Crime News: उत्तर प्रदेश के बदायूं से हैरान कर देने वाला मामला सामने आया है. यहां स्कूटी हटाने को लेकर विवाद हुआ. इस विवाद में मारपीट हुई और अब इस पूरे मामले ने राजनीतिक मोड़ भी ले लिया. दरअसल स्कूटी विवाद में एक युवक ने 3 मुस्लिम शख्सों के साथ मारपीट कर दी. इस दौरान उनमें शामिल एक बुजुर्ग को थप्पड़ भी मारे गए. बता दें कि अब पीड़ितों ने आरोपी के खिलाफ पुलिस में शिकायत की है. वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल है. अब पुलिस ने भी आरोपी को जेल भेज दिया है. 

यह भी पढ़ें...

वीडियो में क्या दिख रहा है?

ये मामला बदायूं के कस्बा रुदायन से सामने आया है. वीडियो में दिख रहा है कि आरोपी तीनों युवकों के पास स्कूटी रोकता है और फिर उनसे कहता है, आधार कार्ड दिखा. इसके बाद तीनों को थप्पड़ मारने शुरू कर देता है. इस दौरान पीड़ितों में शामिल एक युवक उससे कहता है, 'बड़े भैया ऐसा मत करो.' मगर इसका भी उसपर कोई फर्क नहीं पड़ता और वह तीनों में शामिल एक बुजुर्ग को भी थप्पड़ मारना शुरू कर देता है. आरोपी तीनों को पीटते हुए काफी दूर तक ले जाता है.

पीड़ितों ने तहरीर में क्या बताया?

थाने में दी गई तहरीर में सहसवान के रहने वाले अब्दुल सलाम ने बताया, 16 फरवरी 2026 की दोपहर करीब 2 बजे वह अपने साथियों आरिफ और जावेद के साथ कस्बा रुदायन गए थे. मुख्य रास्ते से गुजरते समय पीछे से स्कूटी सवार युवक तेज हॉर्न बजाने लगा. रास्ते से न हट पाने पर युवक ने स्कूटी रोक ली और गाली-गलौज शुरू कर दी.

तहरीर के अनुसार, विरोध करने पर आरोपी ने अपने साथियों के साथ लात-घूंसों से मारपीट की और जान से मारने की धमकी देकर मौके से चला गया. बाद में जानकारी करने पर आरोपी की पहचान अक्षय शर्मा के तौर पर हुई. ये वार्ड नंबर 8, रुदायन का रहने वाला है. 

पुलिस का एक्शन

इस पूरे मामले को लेकर पुलिस ने बताया, घटना की जानकारी सामने आने पर 19 फरवरी के दिन ही आरोपी को गिरफ्तार कर लिया गया था. उसे जेल भी भेजा जा चुका है. उस दौरान पुलिस के पास सिर्फ वीडियो वायरल होने की जानकारी थी. शांति भंग में युवक को जेल भेजा गया था. अब पीड़ित केस दर्ज करके, मामले में सख्त कार्रवाई चाहता है.

आपको बता दें कि ये मामला अब वायरल हो रहा है. सोशल मीडिया पर भी लोग इसको लेकर बात कर रहे हैं. इस घटना पर राजनीति भी की जा रही है.