हाथरस में फौजी अखिलेश पर गोलियां बरसाकर ले ली गई थी उनकी जान, इस कांड में अब किसका हुआ हाफ एनकाउंटर?

UP News: भारतीय जवान अखिलेश पर हाथरस में गोलियां बरसाई गई थीं. उनकी मौके पर ही मौत हो गई थी. अब इस मामले में बड़ा एक्शन हुआ है.

Hathras news, Hathras Army Jawan Murder, Akhilesh Chaudhary Hathras, Indian Army Soldier Killed UP,  Soldier Shot Dead in Hathras, Agra Army Base Workshop, Inter-caste Marriage Conflict

UP News

राजेश सिंघल

18 Feb 2026 (अपडेटेड: 18 Feb 2026, 03:42 PM)

follow google news

UP News:  यूपी के हाथरस जिले के थाना सादाबाद क्षेत्र में भारतीय सेना के जवान अखिलेश चौधरी की गोली मारकर हत्या कर दी गई थी. कार और बाइक सवार हमलावरों ने इस वारदात को अंजाम दिया था. हमले के दौरान जवान जान बचाने के लिए कार छोड़कर भागे भी, लेकिन वह हमलावरों की गोलियों से नहीं बच सके. बता दें कि जवान की हत्या ने हडकंप मचा दिया था.

यह भी पढ़ें...

इस वारदात के बाद सैनिक की बहिन डौली कुमारी ने 10 नामजद और दो-तीन अन्य अज्ञात के खिलाफ केस दर्ज करवाया था. मृतक के पिता का कहना था कि उनके बेटे ने लव मैरिज की थी. लड़की के मां-पिता राजी थे. मगर लड़की के नाना-नानी के परिवार के लोग इससे खुश नहीं थे.  वह फर्जी केस लगाते रहते थे. बता दें कि अब इस केस में बड़ा एक्शन हुआ है.

हुआ हाफ एनकाउंटर

आपको बता दें कि फौजी अखिलेश हत्याकांड मामले में हाथरस पुलिस ने अब हाफ एनकाउंटर किया है. एसओजी टीम और सादाबाद पुलिस ने इस कांड में शामिल 2 हत्या आरोपियों का हाफ एनकाउंटर कर दिया है. मुठभेड़ के दौरान पुलिस ने 50 हजार के 2 इनामी को पकड़ लिया है. पकड़े गए आरोपियों में 25 हजार का इनामी भोला और 25 हजार का इनामी अंकित शामिल है. दोनों के पैर में गोली लगी है.  

आपको बता दें कि हत्याकांड में नामजद 10 में से 7 आरोपी अभी तक गिरफ्तार हो चुके हैं. पुलिस की कई टीम फरार आरोपियों की तलाश में जुटी हुई हैं.

कौन थे फौजी अखिलेश?

मृतक फौजी अखिलेश आगरा के आर्मी बेस में तैनात थे. वह हाथरस के गांव समदपुर के रहने वाले थे. बता दें कि हत्याकांड के बाद मृतक की पत्नी का भी वीडियो सामने आया था. वीडियो में मृतक की पत्नी ने अपने ननिहाल वालों पर हत्याकांड में शामिल होने का आरोप लगाया था.