स्कॉर्पियो पर बैठे थे 3 दरोगा जिनमें एक महिला भी और तभी महराजगंज में हो गया बड़ा हादसा, SI संतोष नहीं बचे!

UP News: यूपी के महराजगंज में भीषण हादसा हुआ है. दबिश से लौट रही गोरखपुर पुलिस की स्कॉर्पियो पेड़ से टकरा गई. दरोगा संतोष कुमार की मौत जबकि 5 पुलिसकर्मी घायल हुए हैं.

SI Santosh Kumar

अमितेश त्रिपाठी

• 11:48 AM • 17 Feb 2026

follow google news

UP News: महराजगंज जिले से सामने आई खबर से पुलिस महकमे में मातम पसर गया है. कुशीनगर में दबिश देकर वापस गोरखपुर लौट रही गोरखपुर पुलिस की स्कॉर्पियो कार का एक्सीडेंट हो गया. बताया जा रहा है कि कार अचानक अनियंत्रित हुई और एक पेड़ से जाकर टकरा गई. यह हादसा इतना भीषण था कि इसके चलते कार में सवार एक दारोगा की मौत हो गई है. अन्य पुलिसवाले घायल हुए हैं जिनका अस्पताल में इलाज जारी है. 

यह भी पढ़ें...

रामगढ़ ताल थाने की पुलिस आई थी दबिश देने

खबर मिली है कि गोरखपुर के रामगढ़ ताल थाने की पुलिस टीम कुशीनगर में दबिश देने गई थी. दबिश के बाद टीम स्कॉर्पियो से वापस गोरखपुर लौट रही थी. जैसे ही कार श्यामदेउरवा थाना क्षेत्र के कतरारी चौकी के पास पहुंची तो अनियंत्रित होकर पेड़ से जा टकराई. टक्कर इतनी भीषण थी कि स्कॉर्पियो का अगला हिस्सा बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गया. 

एक दरोगा की मौत, अस्पताल में आलाधिकारी मौजूद

हादसे के तुरंत बाद सभी घायल पुलिसकर्मियों को इलाज के लिए बीआरडी मेडिकल कॉलेज में भर्ती कराया गया. इलाज के दौरान रामगढ़ ताल थाने में तैनात दरोगा संतोष कुमार की मौत हो गई. कार में दारोगा संतोष कुमार (मृतक), दारोगा रमेश चंद, महिला दारोगा गीता चालक और अन्य दो सदस्य सवार थे. हादसे की सूचना मिलते ही जिले के आलाधिकारी बीआरडी मेडिकल कॉलेज पहुंच गए हैं. घायलों का इलाज जारी है. 

ये भी पढ़ें: मुजफ्फरनगर के जंगल में इस हाल में मिली संदीप की बॉडी, इसके साथ ऐसी बेरहमी किसने की?