नोएडा में लड़कियों को बेसबॉल से बेरहमी से पीटा गया, अब जाट-हिंदू संगठन हुए एक्टिव, हुआ क्या और कौन हैं आरोपी?

अरुण त्यागी

17 Feb 2026 (अपडेटेड: 17 Feb 2026, 07:44 PM)

Noida News: यूपी के नोएडा में जाट और हिंदू संगठनों के कार्यकर्ता पुलिस के पास गए. इस दौरान उन्होंने लड़कियों के लिए इंसाफ मांगा. दरअसल यहां लड़कियों को बेरहमी से पीटा गया था. जानिए मामला.

Noida, Greater Noida, Noida News, Noida crime news, Noida crime, up news, Noida police, up news, up viral news

UP News

Google CTA

UP News: पिछले दिनों ग्रेटर नोएडा की ग्रेनो वेस्ट स्थित आम्र पाली लेजर पार्क सोसाइटी में हॉर्न बजाने को लेकर विवाद हुआ था. इस दौरान बेसबॉल से युवक और युवतियों की पिटाई की गई थी. युवक और युवतियों को दबंगों ने बेरहमी से पीटा था. अब इस मामले को लेकर हिंदू संगठन और जाट संगठन एक्टिव हो गए हैं. बता दें कि जाट और हिंदू संगठन मामले में आरोपियों के खिलाफ कार्रवाई को लेकर बिसरख थाने पहुंचे और आरोपियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की मांग की.

यह भी पढ़ें...

लड़कियों के साथ भी की जमकर मारपीट

घटना का 19 सेकेंड का एक वीडियो भी वायरल हुआ है. इसमें दिखाई दे रहा है कि आरोपी सोसाइटी के बाहर कार के पास एक युवक को बेरहमी से पीट रहे हैं. जब युवती युवक को बचाने के लिए कार से बाहर आती है तो आरोपी उसके बाल खींचकर नीचे गिरा देते हैं. फिर उसके साथ खूब मारपीट की जाती है. बताया जा रहा है कि इस दौरान एक अन्य युवती के साथ भी मारपीट की गई, जो इनके साथ थी.

जाट और हिंदू संगठन हुए एक्टिव

इस मामले को लेकर अंतर्राष्ट्रीय जाट संसद के राष्ट्रीय अध्यक्ष मनु चौधरी दांतल ने बताया कि पीड़िता की मां अपनी बेटियों के साथ तीन दिन पहले उनके कार्यालय पर आई थी. उन्होंने बताया कि बेटियों के साथ बर्बरता के साथ मारपीट की गई है. आरोपियों ने पिटाई के बाद घटना के वीडियो भी जबरन डिलीट करवाए. 

बता दें कि इसी को लेकर आज हिंदू संगठन और जाट संगठन एक होकर कोतवाली पहुंचे और आरोपियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की मांग की. आपको बता दें कि पुलिस की ओर से इस मामले में अभी गैर इरादतन हत्या की धाराओं में केस दर्ज किया गया है. 

पुलिस ने अभी तक इन्हें किया गिरफ्तार

पुलिस ने अभी तक मामले में गाजियाबाद निवासी 32 साल के शाहरूख और 21 साल के अजीम को गिरफ्तार किया है. दोनों को जेल भेज दिया गया है. पुलिस फरार आरोपियों की तलाश कर रही है. 

कपड़े तक फाड़ डाले गए

आपको बता दें कि आरोपियों ने पीड़ित युवतियों को बेरहमी से पीटा. बताया जा रहा है कि बस दो बार हॉर्न बजाने के मामूली विवाद में आरोपियों ने पीड़ित की गाड़ी का ओवरटेक किया और फिर बेरहमी से पिटाई कर डाली. इस दौरान पीड़ित युवती के कपड़े तक फाड़ दिए गए. युवतियों के साथ अभद्रता भी की गई है. युवतियों की बेसबॉल से पिटाई गई है. फिलहाल जाट संगठन और हिंदू संगठनों ने आरोपियों के खिलाफ सख्त से सख्त कार्रवाई की मांग पुलिस से की है.