ग्रेटर नोएडा की सुपरटेक इको विलेज वन सोसाइटी में 13वीं मंजिल से सीधा 7वीं मंजिल पर गिरी लिफ्ट, अंदर वालों का ये हाल हुआ

अरुण त्यागी

17 Feb 2026 (अपडेटेड: 17 Feb 2026, 02:36 PM)

UP News: ग्रेटर नोएडा की सुपरटेक इको विलेज वन सोसाइटी में लिफ्ट गिरी है. लिफ्ट 13वीं मंजिल से सीधा 7वीं मंजिल पर आकर गिरी है. लिफ्ट के अंदर 1 महिला और 2 मासूम बच्चे थे.

Greater Noida West, Supertech EcoVillage 1, Lift Accident, Elderly Woman Injured, Four Fractures, Power Failure, UPS System, Highrise Society, Lift Safety

UP News (प्रतीकात्मक फोटो)

Google CTA

UP News:  ग्रेटर नोएडा से हैरान कर देने वाला मामला सामने आया है. यहां मौजूद सुपरटेक इको विलेज वन सोसाइटी में एक लिफ्ट 13वीं मंजिल से गिर गई. लिफ्ट सीधा सातवीं मंजिल पर आकर गिरी. लिफ्ट के अंदर 65 साल की महिला अपने नाती और नातिन के साथ थीं. इस घटना से बुजुर्ग महिला घायल हो गईं.

यह भी पढ़ें...

हुआ क्या? 

मिली जानकारी के मुताबिक, 65 साल की रीना प्रसाद एफ-7 टावर में अपने परिवार के साथ रहतीं हैं. महिला रीना के पति उमेश्वर प्रसाद ने बताया, उनके 11 और 7 साल के नातिन और नाती ट्यूशन जाते हैं. सोमवार को शाम करीब 5 बजे पत्नी नाती-नातिन को लेने गईं थी. लिफ्ट से वह दोनों को लेकर लौट रहीं थीं. 

13 वीं मंजिल पर जैसे ही लिफ्ट पहुंची, तभी बिजली चली गई. बिजली जाने के बाद लिफ्ट गिरकर सीधे सातवीं मंजिल पर पहुंची. बच्चे और पत्नी तीनों लिफ्ट के फ्लोर पर गिर गए. किसी तरह तीनों संभले. लिफ्ट ग्राउंड फ्लोर पर पहुंची तो तीनों काफी घबराएं हुए थे. 

पति का कहना है कि गार्ड से जब पत्नी के लिए व्हीलचेयर मांगी तो वो भी टावर में नहीं थी. अस्पताल पहुंचने पर जब पत्नी के पैर का एक्सरे किया गया तो पता चला कि पैर में 4 जगह फ्रैक्चर है. पैर पर प्लास्टर कराकर पत्नी घर वापस आई हैं.

सोसाइटी में लगातार लिफ्ट को लेकर आ रही शिकायतें

पीड़ित पति ने बताया, मामले को लेकर थाने में कोई शिकायत नहीं दी गई है. मगर लिफ्ट एक्ट लागू होने के बाद भी इस सोसाइटी में लिफ्ट को लेकर समस्याएं लगातार बनी हुईं हैं. लोगों की ओर से कई बार थाने में शिकायत की गई. मगर कुछ नहीं हुआ.