शादी वाले दिन ही बिजली विभाग ने काट दी शुभम चौहान के घर की पूरी लाइट, अंधेरे में निकली बारात

संजीव शर्मा

20 Feb 2026 (अपडेटेड: 20 Feb 2026, 01:24 PM)

Power Cut During Wedding:बिजनौर के नूरपुर में बिजली विभाग की बड़ी लापरवाही सामने आई है. डायमंड कॉलोनी में दूल्हा बने शुभम चौहान के घर की बिजली लाइनमैन ने उस समय काट दी जब बारात निकलने वाली थी. मकान स्वामी का दावा है कि बिल जमा होने के बावजूद बिना नोटिस यह कार्रवाई की गई जिससे शादी की खुशियां अंधेरे में डूब गईं.

Shubham Chauhan

Shubham Chauhan

Google CTA

 Power Cut During Wedding: यूपी के बिजनौर जिले में एक शादी वाले घर में बिजली विभाग ने कुछ ऐसा किया कि हड़कंप मच गया. नूरपुर की डायमंड कॉलोनी में एक घर के अंदर जब बारात की रस्में चल रही थीं और घर मेहमानों से भरा था तभी विभाग के एक लाइनमैन ने खंभे पर चढ़कर बिजली काट दी. हैरानी की बात यह है कि मकान मालिक का दावा है कि उनका बिल पूरी तरह जमा है. इसके बावजूद बिना किसी नोटिस के बीच बारात में यह कार्रवाई की गई.

यह भी पढ़ें...

खुशियों के बीच पसर गया अंधेरा

जानकारी के अनुसार, डायमंड कॉलोनी के रहने वाले शुभम चौहान के घर में 19 फरवरी को शादी थी. घर को रोशनी से सजाया गया था. डीजे बज रहा था और मेहमान नाच-गा रहे थे. वहीं शुभम दूल्हा बनकर बारात ले जाने की तैयारी कर रहे थे. तभी अचानक बिजली विभाग का लाइनमैन पहुंचा और बिना कुछ पूछे या कारण बताए पोल पर चढ़कर विद्युत लाइन काट दी. पीड़ित शुभम चौहान का कहना है कि उनके घर पर वैध मीटर लगा है और बिजली का बिल भी समय पर जमा किया गया है. उन्होंने आरोप लगाया कि विभाग ने कोई नोटिस नहीं दिया और न ही कार्रवाई का कोई कारण बताया. बारात और मेहमानों का हवाला देकर एक दिन की मोहलत मांगी गई. लेकिन कर्मचारियों ने एक न सुनी. इस हरकत के कारण उन्हें रिश्तेदारों के सामने शर्मिंदा होना पड़ा और शादी की सारी सजावट धरी की धरी रह गई.

इस पूरे मामले पर जब अधीक्षण अभियंता धर्मराज सिंह से बात की गई तो उन्होंने बताया कि मामला अभी उनकी जानकारी में नहीं आया है. उन्होंने आश्वासन दिया है कि वह इस प्रकरण की जांच कराएंगे कि आखिर बिना नोटिस और बिल जमा होने के बावजूद लाइन क्यों काटी गई. अगर विभाग के कर्मचारियों की लापरवाही या मनमानी सामने आती है तो सख्त कार्रवाई की जाएगी.


बिजनौर के नूरपुर में बिजली विभाग की बड़ी लापरवाही सामने आई है. डायमंड कॉलोनी में दूल्हा बने शुभम चौहान के घर की बिजली लाइनमैन ने उस समय काट दी जब बारात निकलने वाली थी. मकान स्वामी का दावा है कि बिल जमा होने के बावजूद बिना नोटिस यह कार्रवाई की गई जिससे शादी की खुशियां अंधेरे में डूब गईं. 

ये भी पढ़ें: 25 साल की बहु मुश्करा से जबरदस्ती करने लगा ससुर अब्बास फिर हुआ खौफनाक अंजाम