मुजफ्फरनगर में 2 बेटियों ने अपने किसान पिता का चाकू से काट दिया गला, वजह हिला कर रख देगी

संदीप सैनी

23 Feb 2026 (अपडेटेड: 23 Feb 2026, 07:51 PM)

Muzaffarnagar Crime News: मुजफ्फरनगर में दलित किसान राम प्रसाद का शव उनके घर पर ही मिला था. अब पुलिस ने इस केस का सनसनीखेज खुलासा किया है.

muzaffarnagar murder case, morna village crime news, two sisters arrested up, father murder case up, up crime latest news, muzaffarnagar police action

UP News

Google CTA

Muzaffarnagar News: उत्तर प्रदेश के मुजफ्फरनगर के मोरना गांव में आज सुबह 60 साल के दलित किसान राम प्रसाद का शव मिला था. शव खून से लथपथ हालत में घर पर ही मिला था. किसान की गर्दन काट कर हत्या की गई थी.  अब पुलिस ने इस हत्याकांड का सनसनीखेज खुलासा किया है.

यह भी पढ़ें...

बेटियों ने ही पिता को मार डाला

बता दें कि मामले की जांच के दौरान पुलिस का शक मृतक किसान की बेटियों पर गया. पुलिस ने जब किसान की 32 साल की बेटी कोमल और 16 साल की नाबालिग बेटी से पूछताछ की तो पूरा मामला खुलकर सामने आ गया. दरअसल किसान की हत्या उसकी दोनों बेटियों ने ही की थी.

क्यों मारा पिता को?

मृतक की दोनों बेटियों ने पूछताछ में बताया कि पिता बेटे और बेटियों में फर्क करते थे. वह रोका-टोकी करते थे. इसको लेकर कल रात पिता और दोनों बेटियों में विवाद हुआ था. इसी दौरान उन्होंने पिता की हत्या कर दी. उन्होंने अपने ही पिता की चाकू से गर्दन काट दी.

हत्याकांड के खुलासे के बाद पुलिस ने आरोपी बेटियों की निशानदेही पर खून से सने कपड़े और चाकू भी बरामद कर लिया. पुलिस ने दोनों को जेल भेज दिया है.

एसपी ने ये बताया

इस मामले को लेकर एसपी ग्रामीण आदित्य बंसल ने बताया, किसान की हत्या की गई थी. पुलिस टीम ने मौके पर जाकर जांच की थी. पुलिस ने  2 घंटे के अंदर केस का खुलासा कर दिया. मृतक की बेटियों ने ही घटना को अंजाम दिया था. दोनों ने बताया कि पिता टोका-टोकी करते थे. कहते थे कि शादी नहीं हुई है. घर पर ही बैठी हो. बेटा-बेटी में फर्क करते थे. इसी को लेकर विवाद हुआ और ये वारदात हुई.