बदायूं में बुजुर्ग समेत 3 मुस्लिमों के गाल पर ताबड़तोड़ थप्पड़ मारने वाला कौन था? पीड़ितों की बात जान हिल जाएंगे

अंकुर चतुर्वेदी

22 Feb 2026 (अपडेटेड: 22 Feb 2026, 03:12 PM)

Badaun News: यूपी के बदायूं से आया मामला लगातार चर्चाओं में बना हुआ है. यहां जिस तरह से 3 मुस्लिमों के साथ मारपीट की गई है, उसे देख हर कोई सकते में है.

Badaun news, Badaun viral news, Badaun crime, Badaun viral video, Badaun video, Islamnagar dispute Scooty fight, up viral video, UP crime news, बदायूं, यूपी न्यूज

UP News

Google CTA

Badaun Crime News: उत्तर प्रदेश के बदायूं में 3 मुस्लिमों के साथ मारपीट की गई है. तीनों को एक ही शख्स ने मारा है. आरोपी युवक ने तीनों को ताबड़तोड़ थप्पड़ मारे हैं. अब इस कांड का वीडियो सोशल मीडिया पर जबरदस्त तरीके से वायरल हो रहा है. वीडियो में साफ दिख रहा है कि आरोपी युवक तीनों को मारते हुए काफी दूर तक ले जाता है. वह मुस्लिम बुजुर्ग को भी थप्पड़ मारता है. पीड़ित उससे कहते भी हैं कि बड़े भाई ऐसा मत करो. मगर वह मारपीट जारी रखता है.

यह भी पढ़ें...

कौन था आरोपी? 

आपके मन में भी सवाल होगा कि आखिर अचानक ये युवक तीनों के साथ मारपीट क्यों करने लगा? सवाल ये भी होगा कि आखिर ये कौन है? 

ये मामला बदायूं के कस्बा रुदायन से सामने आया है. तीनों पीड़ितों के नाम अब्दुल सलाम, आरिफ और जावेद हैं. घटना वाले दिन तीनों मदरसे के काम से कस्बा रुदायान गए थे, जहां उनके साथ रास्ते में आरोपी ने मारपीट कर दी. पीड़ितों का कहना है कि वह तीनों जा रहे थे. तभी पीछे से एक स्कूटी सवार युवक तेज हॉर्न बजाने लगा. रास्ते से न हट पाने पर उसने स्कूटी रोक ली और गाली गलौज शुरू कर दी. 

पीड़ितों के मुताबिक, इसके बाद उसने हमसे आधार कार्ड मांगा. पहचान पूछी. इस दौरान उसने थप्पड़ मारने भी शुरू कर दिए. पीड़ितों का कहना है कि इस दौरान उनके साथ मौजूद एक बुजुर्ग की दाढ़ी भी खींची गई और टोपी भी उतारी. धार्मिक टिप्पणी करते हुए, गंदी-गंदी गालियां भी दी. 

आपको बता दें कि इस मामले में अक्षय शर्मा उर्फ छोटू को आरोपी बनाया गया है. अक्षय रुदायन के वार्ड-8 का रहने वाला है. पुलिस ने आरोपी के खिलाफ केस दर्ज करके, उसे जेल भी भेज दिया है. 

आपको ये भी बता दें कि पहले पुलिस ने शांति भंग के आरोपों में आरोपी के खिलाफ कार्रवाई की थी. मगर अब पीड़ित फिर थाने पहुंचे हैं और सख्त कार्रवाई की मांग की है. पुलिस का कहना है कि वह आगे की कानूनी कार्रवाई कर रही है.