अलीगढ़ में अपने बेटे की शादी से पहले मां कुसमा भांजे विक्रम सिंह के साथ भागी! 10 लाख और सोना भी गायब फिर ये हुआ

अकरम खान

23 Feb 2026 (अपडेटेड: 23 Feb 2026, 04:15 PM)

Aligarh News: यूपी के अलीगढ़ में 3 बच्चों की मां अपने बेटे की शादी से पहले ही अपने भांजे संग फरार हो गई. इस मामले ने सभी को चौंका दिया है. पीड़ित पति पुलिस के पास पहुंचा है.

Aligarh, Aligarh Crime, Aligarh Crime News, Aligarh Viral news, Aligarh police, up news, up viral news, up viral, अलीगढ़, भांजा मामी को लेकर भागा, मामी-भांजा फरार, यूपी न्यूज, यूपी वायरल न्यूज

UP News

Google CTA

UP News: कुछ समय पहले अलीगढ़ की सास- होने वाले दामाद के बीच प्रेम कहानी काफी सुर्खियों में रही थी. इस मामले ने पूरे देश को हैरान कर दिया था. अब एक बार फिर अलीगढ़ से कुछ ऐसा ही मामला सामने आया है. इस बार मामी-भांजे के बीच प्यार का मामला चर्चाओं में बना हुआ है. दरअसल यहां 3 बच्चों की मां अपने भांजे के साथ फरार हो गई. महिला के पति का कहना है कि उसकी पत्नी का कुछ पता नहीं चल रहा है. उसका अपना ही भांजा उसे भगा ले गया है. फिलहाल पीड़ित पति पुलिस के चक्कर काट रहा है.

यह भी पढ़ें...

मामी को भगा ले गया भांजा

ये पूरा मामला अलीगढ़ के पाली मुकीमपुर क्षेत्र के गांव बीसनपुर से सामने आया है. यहां रहने वाले फतेह सिंह ने पुलिस में शिकायत दर्ज करवाई है. फतेह सिंह की पत्नी का नाम कुसमा है. दोनों के 3 बच्चे हैं. फतेह सिंह के मुताबिक, पत्नी मायके गई थी. वह वहां से वापस ससुराल आ रही थी. तभी रास्ते में उसके भांजे विक्रम सिंह ने उसे रोक लिया और वह कुसमा को अपने साथ ले गया.

10 लाख रुपये और सोना भी ले गई

पीड़ित पति का कहना है कि पत्नी मायके से जेवर और 10 लाख रुपये लेकर आ रही थी. 6 मार्च को उसके बेटे की शादी थी. शादी की तैयारियां चल रही थीं. मगर उससे पहले ही उसका भांजा अपनी मामी यानी मेरी पत्नी को लेकर भाग गया.

पति फतेह सिंह का कहना है कि जब वह भांजे विक्रम के घर पहुंचा तो वहां उसके घर वालों ने उसको धमकाया और कहा कि वह वापस नहीं आएगी. इसके बाद उसने पाली मुकीमपुर थाने में विक्रम और उसके घर वालों के खिलाफ केस दर्ज करवाया है. बता दें कि पुलिस ने मामले में जांच की बात की है.