बिजनौर में गाड़ी पर लगा था भाजपा का झंडा, उसपर चढ़ गई बुर्के वाली मुस्लिम लड़की, फिर जो हुआ सब देखते रह गए

ऋतिक राजपूत

• 12:42 PM • 05 Jul 2026

Bijnor Muslim Girl: बिजनौर के धामपुर में बुर्का पहने युवती ने सड़क पर हाई-वोल्टेज ड्रामा किया. बीजेपी झंडे लगी कार पर चढ़ी, भीड़ और पुलिस को धमकाया, फिर पुलिस गाड़ी से फ्लाइंग किस दी। वायरल वीडियो की जांच में पुलिस जुटी है.

Bijnor Muslim Girl Hungama

Bijnor Muslim Girl Hungama

Google CTA

Bijnor Muslim Girl: उत्तर प्रदेश के बिजनौर से एक बेहद हैरान करने वाला और फिल्मी ड्रामा सामने आया है. धामपुर में बीच सड़क पर बुर्का पहने एक लड़की ने ऐसा हंगामा काटा कि राहगीरों के पसीने छूट गए. कभी वह सड़क से गुजर रही बीजेपी के झंडे लगी गाड़ी के बोनट पर चढ़ गई, तो कभी चप्पल निकालकर भीड़ को ही धमकाने लगी. जब लोगों और पुलिस के समझाने पर भी वह नहीं मानी तो पुलिस उसे गाड़ी में बैठाकर थाने ले जाने लगी. लेकिन हद तो तब हो गई जब पुलिस की गाड़ी में बैठते ही लड़की ने किसी बड़े सेलिब्रिटी या नेता की तरह हाथ हिलाकर लोगों का अभिवादन किया और जाते-जाते फ्लाइंग किस भी दे दी. अब इस स्वैग और ड्रामे का वीडियो सोशल मीडिया पर जमकर वायरल हो रहा है.

यह भी पढ़ें...

जानिए क्या है पूरी कहानी

पूरा मामला बिजनौर के धामपुर थाना क्षेत्र के कालागढ़ मार्ग स्थित आरएसएम तिराहे का है. प्रत्यक्षदर्शियों के मुताबिक, अचानक एक युवती सड़क के बीचों-बीच आकर असामान्य हरकतें करने लगी जिससे गाड़ियों के पहिये थम गए और देखते ही देखते भारी भीड़ जमा हो गई. इसी दौरान वहां से एक काले रंग की गाड़ी गुजर रही थी जिस पर बीजेपी का झंडा लगा हुआ था. लड़की अचानक उस गाड़ी के बोनट पर चढ़ गई. जब लोगों ने उसे नीचे उतारने और समझाने की कोशिश की तो उसने पैर से चप्पल निकाली और भीड़ को ही धमकाना शुरू कर दिया.

हाथ में लगी है चोट... लोगों को किया गुमराह

लड़की का यह रूप देखकर स्थानीय लोग दंग रह गए. जब लोगों ने उससे पूछा कि 'आखिर बात क्या है? करना क्या चाहती हो?' तो वह चिल्लाने लगी और अपने हाथ की तरफ इशारा करते हुए बोली कि देखो मेरे हाथ में चोट लगी है. जब लोगों ने पूछा कि कहां चोट लगी है, तो वह कोई सही जवाब नहीं दे पाई और लगातार अजीबोगरीब बातें कर जांच और माहौल को भटकाती रही. लोगों के काफी समझाने के बाद भी जब वह सड़क से टस से मस नहीं हुई तो स्थानीय दुकानदारों और राहगीरों ने तुरंत यूपी पुलिस की आपातकालीन सेवा 112 को कॉल कर दिया.

पुलिस भी हुई परेशान

सूचना मिलते ही मौके पर धामपुर पुलिस पहुंची. लेकिन लड़की के तेवर पुलिस के सामने भी ढीले नहीं हुए. पुलिस ने उससे शांति से पूछा कि 'अरे भाई बात तो बताओ, अगर किसी ने मारा है तो उसका नाम बताओ, चोट लगी है तो चलो मेडिकल करा देते हैं.' लेकिन लड़की पुलिस की किसी बात को सुनने या समझने के मूड में नहीं थी. काफी देर तक चले इस तमाशे के बाद पुलिस को समझ आ गया कि यह सीधे रास्ते से मानने वाली नहीं है जिसके बाद महिला पुलिसकर्मियों की मदद से उसे सरकारी गाड़ी में बैठाया गया.

जाते-जाते दी फ्लाइंग किस

इस पूरे घटनाक्रम का सबसे दिलचस्प और हैरान करने वाला मोड़ तब आया जब पुलिस ने लड़की को गाड़ी की पिछली सीट पर बैठाया. जैसे ही पुलिस की गाड़ी ने हुटर बजाया और आगे बढ़ने लगी, लड़की ने खिड़की से अपना वही चोट लगा हुआ हाथ बाहर निकाला. किसी राजनेता या बॉलीवुड सेलिब्रिटी के स्टाइल में उसने पहले भीड़ की तरफ हाथ हिलाया और फिर मुस्कुराते हुए लोगों को फ्लाइंग किस देकर अलविदा कहा. इस दौरान वहां खड़े लोग लड़की के इस अनोखे स्वैग को देखकर अपनी हंसी नहीं रोक पाए और मोबाइल में यह पूरा नजारा रिकॉर्ड कर लिया. 

इस पूरे हाई-वोल्टेज ड्रामे और सोशल मीडिया पर वायरल हो रहे वीडियो को लेकर धामपुर के क्षेत्राधिकारी अंजनी चतुर्वेदी ने बताया कि मामला पूरी तरह से पुलिस के संज्ञान में है. लड़की को हिरासत में लेकर थाने लाया गया था. उसकी पहचान करने के बाद उसके माता-पिता को भी थाने बुलाया गया है जिनसे लड़की की मानसिक स्थिति और इस अजीबोगरीब व्यवहार को लेकर पूछताछ और वार्ता की जा रही है. जांच के बाद आगे की आवश्यक कार्रवाई की जाएगी.