मामी के साथ संबंध बनाते हुए देखा, बांदा में मामा ने डंडे से पीट-पीटकर ली भांजे की जान

उत्तर प्रदेश के बांदा में त्योहार मनाने के लिए गुजरात से गांव आए 21 साल के युवक की डंडे से पीटकर हत्या कर दी गई. हत्या के बाद आरोपियों ने शव को मृतक के घर के बाहर फेंक दिया.

Banda Murder Case

Banda Murder Case

Google CTA

उत्तर प्रदेश के बांदा में त्योहार मनाने के लिए गुजरात से गांव आए 21 साल के युवक की डंडे से पीटकर हत्या कर दी गई. हत्या के बाद आरोपियों ने शव को मृतक के घर के बाहर फेंक दिया. पुलिस की शुरुआती जांच में सामने आया है कि महिला के पति ने युवक को अपनी पत्नी के साथ आपत्तिजनक हालत में देख लिया था. इसके बाद पति गुस्से से लाल हो गया और उसने डंडे से इस वारदात को अंजाम दिया. फिलहाल पुलिस ने कार्रवाई करते हुए गांव के ही दो लोगों को हिरासत में लिया है.

यह भी पढ़ें...

पत्नी के साथ देखकर खोया आपा

पुलिस के अनुसार 21 साल का मृतक युवक गुजरात में मजदूरी का काम करता था. वह त्योहार के कारण करीब दो दिन पहले ही अपने गांव आया था. गांव आने के बाद वह अपने रिश्ते के मामा के घर गया पहुंचा, जहां दोनों ने साथ बैठकर शराब पार्टी की थी. इसके कुछ देर बाद मामा सोने के लिए छत पर चला गया. जब बाद में उसकी नींद खुली और वह नीचे आया, तो उसने भांजे को अपनी पत्नी के साथ आपत्तिजनक हालत में देख लिया.

दरवाजे पर शव फेंककर हुए फरार

पति ने दूर के भांजे को अपनी पत्नी के साथ जब संबंध बनाते हुए देखा तो उसका गुस्सा भड़क गया. इसके बाद उसने पास में रखे डंडे से भांजे पर जोरदार हमला किया. इस हमले में मृतक को कई गंभीर चोटें आईं, जिससे उसकी मौके पर ही मौत हो गई. इसके बाद आरोपी ने अपने गांव के दूसरे साथी की मदद लेकर मृतक के शव को घर के दरवाजे पर फेंक दिया. जब परिवार वालों ने दरवाजे पर शव पड़ा देखा, तो घर में कोहराम मच गया और पुलिस को सूचना दी.

महिला ने लगाया रेप का आरोप

सूचना मिलते ही पुलिस टीम मौके पर पहुंची. बांदा की डिप्टी एसपी प्रतिज्ञा सिंह ने बताया कि पैलानी क्षेत्र में युवक की डंडे से पीटकर हत्या की गई है और शव को दरवाजे पर फेंका गया था. पुलिस ने मौके से सबूत जुटाकर शव को पोस्टमॉर्टम के लिए भेज दिया है. परिजनों की तहरीर के आधार पर पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर लिया है और नामजद दोनों आरोपियों को हिरासत में लेकर पूछताछ कर रही है. इस मामले में महिला ने युवक पर रेप का आरोप भी लगाया है, जिसे ध्यान में रखते हुए पुलिस हर पहलू की बारीकी से जांच कर रही है.

यह भी पढ़ें: बीजेपी पर वोटर लिस्ट में फर्जीवाड़े और 'वोटों की डकैती' का आरोप, अखिलेश यादव ने किया 19 लाख फर्जी वोट पकड़ने का दावा