बांदा में परिवार के सामने ही लड़की को खेत में खींचकर ले जाने लगे 8 से 10 युवक? मामले को लेकर पुलिस ने ये बताया

सिद्धार्थ गुप्ता

05 Nov 2025 (अपडेटेड: 05 Nov 2025, 01:45 PM)

UP News: यूपी के बांदा में एक लड़की से छेड़खानी का मामला सामने आया. परिवार ने आरोप 8 से 10 युवकों पर लगाय. अब जांच के बाद पुलिस ने मामले को लेकर ये जानकारी दी है.

Banda, Banda news, Banda police, Banda crime, Banda crime news, Banda viral news, up news, up crime news, up crime, बांदा, बांदा न्यूज, बांदा पुलिस, यूपी न्यूज

UP News

Google CTA

UP News: उत्तर प्रदेश के बांदा में एक परिवार का आरोप है कि उनकी बेटी के साथ छेड़खानी की गई है. परिवार का कहना है कि 8 से 10 युवकों ने उनकी बेटी को उनके सामने छेड़ा और अश्लील हरकत की. जब उन्होंने इसका विरोध किया तो पूरे परिवार को लाठी-डंडों से पीटा गया.

यह भी पढ़ें...

बता दें कि पुलिस ने मामले को गंभीरता से लिया है. बांदा पुलिस ने 10 लोगों के खिलाफ केस दर्ज किया है. पुलिस मामले की जांच कर रही है. दूसरी तरफ घायलों का इलाज चल रहा है. 

क्या है पूरा मामला?

ये पूरा मामला बांदा के नरैनी कोतवाली क्षेत्र से सामने आया है. यहां रहने वाली एक महिला अपने परिवार को लेकर ससुराल जा रही थी. आरोप है कि रास्ते में अचानक 8 से 10 युवक आ गए और परिवार में मौजूद लड़की के साथ छेड़खानी करने लगे.

आरोप है कि आरोपी युवक गंदे-गंदे इशारे भी करने लगे और अश्लील हरकत करने लगे. आरोपों के मुताबिक, हद तो तब हो गई जब परिवार के सामने ही लड़की को पकड़ लिया और उसे खेतों में ले जाने लगे. इस दौरान पीड़ित परिवार ने दबंगों का विरोध किया और बेटी को बचाने की कोशिश की.

आरोपी युवकों ने इसके बाद पूरे परिवार पर ही हमला कर दिया और लाठी-डंडों से सभी को पीट डाला. मामले की सूचना जैसे ही ग्रामीणों को मिली, हड़कंप मच गया. भारी संख्या में ग्रामीण जमा होकर पुलिस के पास पहुंचे और घटना की जानकारी दी.  दूसरी तरफ प्राथमिक पुलिस जांच में छेड़खानी की बात सामने नहीं आई है. मगर पुलिस मामले की जांच अभी कर रही है.

पुलिस ने दी ये जानकारी

इस पूरे मामले को लेकर कृष्णकांत त्रिपाठी (DSP बांदा) ने बताया, केस दर्ज किया गया है. 2 पक्षों में विवाद की बात सामने आई है. मामले की जांच की जा रही है.