अमेठी में शशांक मिश्रा को किडनैप कर अमरेंद्र ने बेल्ट से खूब मारा, माफी मांगने पर भी नहीं रुका

अभिषेक त्रिपाठी

• 04:09 PM • 02 Oct 2025

उत्तर प्रदेश के अमेठी जिले के बाजगढ़ में दबंग अमरेंद्र सिंह ने शशांक मिश्रा को किडनैप कर अपने घर में बंदक बनाकर बेरहमी से बेल्ट से पीटा. पीड़ित ने सुरक्षा में साथ चलने से इंकार किया था, जिसके बाद यह हिंसात्मक घटना हुई.

UPTak
Google CTA

UP News: उत्तर प्रदेश के अमेठी जिले में एक दबंग व्यक्ति द्वारा युवक को कमरे में बंधक बनाकर बेरहमी से पीटने का मामला सामने आया है. घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल होने के बाद पुलिस ने कार्रवाई की और आरोपी को गिरफ्तार किया. सोशल मीडिया पर वायरल वीडियो में देखा जा सकता है कि अमरेंद्र सिंह नामक दबंग युवक शशांक मिश्रा को बेल्ट से पीट रहा है. वीडियो में पीड़ित को उसके पैर में बैठाकर माफी मांगने के लिए मजबूर किया जा रहा है. यह मामला अमेठी जिले के जामो थाना क्षेत्र के बाजगढ़ का बताया जा रहा है. 

यह भी पढ़ें...

युवक ने सुरक्षा में साथ चलने से किया था इंकार

जानकारी के अनुसार, शशांक मिश्रा ने अमरेंद्र की सुरक्षा में उसके साथ चलने से इंकार किया था. इसके बाद अमरेंद्र ने शशांक को किडनैप कर अपने घर लाया और वहां उसे पिटाई की. 

विडिओ में क्या क्या देखा गया 

सोशल मीडिया पर वायरल हो रहे वीडियो में देखा जा सकता है कि नीली टीशर्ट पहने अमरेन्द्र सिंह युवक शशांक मिश्रा की बेरहमी से पिटाई कर रहा है. वीडियो में अमरेन्द्र, शशांक को बेल्ट से लगातार मारता हुआ नजर आ रहा है. वहीं शशांक कान पकड़कर अमरेन्द्र के पैरों में गिरता है और माफी मांगता दिखाई दे रहा है. 

पुलिस ने दर्ज किया मुकदमा

वीडियो वायरल होने के बाद पीड़ित की शिकायत पर पुलिस ने मुकदमा दर्ज किया. आरोपी अमरेंद्र सिंह और उसके भाई को गिरफ्तार कर लिया गया है. आरोपियों पर जानलेवा हमला सहित कई गंभीर धाराओं के तहत मुकदमा दर्ज किया गया है.

यह भी पढ़ें: महोबा में प्रेमी ने नाबालिग प्रेमिका संग मिल उठा लिया ये खौफनाक कदम... दोनों इस हाल में मिले