आगरा में पुलिस कांस्टेबल मोनू ने ही हर्षवर्धन को किया किडनैप और मांगने लगा 5 लाख की फिरौती! ये तो गजब हो गया
उत्तर प्रदेश के आगरा से एक चौंकाने वाली खबर सामने आई है. यहां एक सिपाही मोनू तालान को किडनैपिंग और फिरौती मांगने के आरोप में पुलिस ने हिरासत में लिया है.
ADVERTISEMENT

Agra News
उत्तर प्रदेश के आगरा से एक चौंकाने वाली खबर सामने आई है. यहां एक सिपाही मोनू तालान को किडनैपिंग और फिरौती मांगने के आरोप में पुलिस ने हिरासत में लिया है. अधिकारियों ने बताया कि कांस्टेबल मोनू तालान ने अपने दो साथियों के साथ मिलकर एक युवक हर्षवर्धन का अपहरण किया और उसके परिवार से 5 लाख रुपये की फिरौती मांगी. पुलिस ने कार्रवाई करते हुए किडनैप किए गए युवक को सही सलामत बरामद करते हुए तीनों आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है.