लेटेस्ट न्यूज़

बरेली में नमाज के बाद नारेबाजी कर रहे लोगों पर लाठीचार्ज, दौड़ा-दौड़ाकर क्यों मारने लगी पुलिस?

बरेली में जुम्मे की नमाज के बाद 'आई लव मोहम्मद' विवाद को लेकर प्रदर्शन हुआ. हिंसक होती भीड़ ने पुलिस बैरिकेडिंग तोड़ी, जिसके बाद पुलिस ने लाठीचार्ज किया. मौलाना तौकीर राजा ने प्रोटेस्ट का ऐलान किया था.

ADVERTISEMENT

Bareilly News
Bareilly News
social share
google news

Bareilly News: उत्तर प्रदेश के बरेली जिले से एक बड़ी खबर सामने आई है. बरेली में जुम्मे की नमाज के बाद 'आई लव मोहम्मद' विवाद को लेकर प्रदर्शन हुआ. बताया जा रहा है कि पुलिस द्वारा लगाई गई बैरिकेडिंग को तोड़ते हुए प्रदर्शनकारी आगे बढ़ने लगे. जानकारी मिली है कि बैरिकेडिंग तोड़कर शहर के अन्य इलाकों में बढ़ती 'हिंसक' भीड़ को देख पुलिस ने लाठी चार्ज कर दिया. फिलहाल मौके पर एडीजी बरेली रमित शर्मा के साथ-साथ जिले के एसएसपी अनुराग आर्य मौजूद हैं. शहर के चप्पे-चप्पे पर भारी पुलिस फोर्स तैनात कर दी गई है.