'आज इसकी कहानी खत्म कर दे...' बकरीद के दिन असद के पिता नवाब ने सूर्या की हत्या के लिए उकसाया था?

अरविंद ओझा

31 May 2026 (अपडेटेड: 20 Jul 2026, 11:57 AM)

Khoda Surya Murder Case: गाजियाबाद के खोड़ा थाना क्षेत्र में हुए सूर्या उर्फ सूर्यप्रताप हत्याकांड में पुलिस ने बड़ी कार्रवाई करते हुए तीन आरोपियों को गिरफ्तार किया है.

ghaziabad teen murder, surya murder video, cctv murder footage, teenage boy killing, group stabbing attack, ghaziabad crime update

सूर्या चौहान, मृतक (फाइल फोटो)

Google CTA

Ghaziabad Surya Murder Case: गाजियाबाद के खोड़ा थाना क्षेत्र में हुए सूर्या उर्फ सूर्यप्रताप हत्याकांड में पुलिस ने बड़ी कार्रवाई करते हुए तीन आरोपियों को गिरफ्तार किया है. पुलिस जांच में सामने आया है कि यह हत्या किसी अचानक हुए विवाद का नतीजा नहीं थी, बल्कि बाइक चलाने को लेकर हुए मामूली झगड़े के बाद पूरी साजिश रची गई थी. गिरफ्तार आरोपियों में नवाब, फरहान और आतीक शामिल हैं. पुलिस के अनुसार, मुख्य आरोपी असद को पहले ही मुठभेड़ में मार गिराया जा चुका है. अब मामले में नए खुलासों ने पूरे घटनाक्रम को और गंभीर बना दिया है.

यह भी पढ़ें...

बाइक विवाद से शुरू हुआ पूरा मामला

पुलिस पूछताछ में आरोपी फरहान ने बताया कि 28 मई को दोपहर करीब 3 बजे असद और सूर्या के बीच बाइक चलाने को लेकर कहासुनी हुई थी. यह विवाद धीरे-धीरे बढ़ गया और दोनों के बीच झगड़ा हो गया. इसी झगड़े के बाद असद ने अपने पिता नवाब और साथी फरहान को पूरे मामले की जानकारी दी. इसके बाद तीनों ने मिलकर सूर्या को सबक सिखाने और उसे खत्म करने की साजिश रचनी शुरू कर दी. पुलिस का कहना है कि यह पूरी योजना करीब आधे घंटे के भीतर तैयार कर ली गई थी.

गली नंबर-4 में घेरकर किया गया हमला

जांच के अनुसार, योजना बनाकर आरोपियों ने उसी दिन दोपहर करीब 3:30 बजे सूर्या को नवनीत विहार की गली नंबर-4 में घेर लिया. वहां पहले से मौजूद असद, उसके पिता नवाब, फरहान और आतीक ने मिलकर उसे रोक लिया. आरोप है कि इस दौरान फरहान ने असद को चाकू भी उपलब्ध कराया था. जैसे ही मौका मिला, असद ने सूर्या पर ताबड़तोड़ चाकू से हमला कर दिया, जिससे वह गंभीर रूप से घायल होकर सड़क पर गिर पड़ा.

पिता ने उकसावा था असद को?

पूछताछ में सबसे बड़ा खुलासा यह सामने आया है कि घटना के दौरान असद के पिता नवाब ने उसे हत्या के लिए उकसाया था. आरोप है कि नवाब ने कहा था, “आज इसकी कहानी खत्म कर दे.” इसके बाद असद ने सूर्या के पेट में कई बार चाकू घोंप दिए. गंभीर रूप से घायल सूर्या को तुरंत अस्पताल ले जाया गया, लेकिन डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया. इस वारदात के बाद इलाके में दहशत और सनसनी फैल गई थी.

पुलिस कार्रवाई और आगे की जांच

पुलिस ने मामले की गंभीरता को देखते हुए जांच तेज की और तकनीकी साक्ष्य व स्थानीय इनपुट के आधार पर नवाब, फरहान और आतीक को गिरफ्तार कर लिया. इससे पहले मुख्य आरोपी असद को पुलिस ने मुठभेड़ में मार गिराया था, जिस पर 50 हजार रुपये का इनाम घोषित था. मुठभेड़ के दौरान एक पुलिसकर्मी भी घायल हुआ था. फिलहाल पुलिस तीनों आरोपियों से लगातार पूछताछ कर रही है और मामले से जुड़े अन्य पहलुओं की जांच जारी है.