अजफरुल और उसके लोगों ने हाथों में कलावा बांधने जैसी ट्रिक से छला और 300 लड़कियों के अश्लील वीडियो बनाए! बस्ती में हड़कंप

आशीष श्रीवास्तव

03 Feb 2026 (अपडेटेड: 03 Feb 2026, 03:51 PM)

Basti Love Jihad Case: यूपी के बस्ती से आए लव जिहाद मामले ने हड़कंप मचा कर रखा हुआ है. पीड़िता का दावा है कि अजफरुल हक और इसके गैंग ने 300 लड़कियों को अपने शिकंजे में फंसा रखा था.

Basti Love Jihad Case, Basti news, Basti crime news, Basti crime, Basti police, Basti Love Jihad, Basti Love Jihad update, up news, up crime, up crime news, up viral news, up police, love jihad, up love jihad

Basti Love Jihad Case

Google CTA

Basti Crime News: बस्ती के अजफरुल हक उर्फ प्रिंस इस समय पुलिस गिरफ्त में हैं. मगर इसके मामले ने जांच एजेंसियों तक को चौका कर रख दिया है. इसके खिलाफ जो आरोप लगे हैं, अगर वह सही पाए जाते हैं तो इसका मामला उत्तर प्रदेश में अभी तक के सबसे बड़े लव जिहाद और सेक्स ट्रैफिकिंग रैकेट का मामला बन सकता है. फिलहाल पुलिस जांच में सामने आया है कि इसके गैंग की शिकार लड़कियों को नेपाल  समेत देश के अन्य राज्यों में भेजा गया था. 

यह भी पढ़ें...

ये भी पढ़ें: खालिद के बाद कानपुर की दीपिका ने की थी शोएब उर्फ सौरभ दुबे से लव मैरिज, अब इस हाल में मिली उसकी बॉडी फिर ये पता चला

दरअसल उत्तर प्रदेश के बस्ती में अजफरुल हक उर्फ प्रिंस पर आरोप लगा है कि वह एक गिरोह चला रहा था. इस गैंग के माध्यम से उसने और उसके गिरोह के साथियों ने 300 से अधिक लड़कियों को पहले अपने जाल में फंसाया, फिर प्यार का नाटक करके, उनसे शारीरिक संबंध भी बनाए और उन प्राइवेट पलों का अश्लील वीडियो भी रिकॉर्ड कर लिया. फिर अंतरंग पलों के इन्हीं वीडियो से लड़कियों को ब्लैक मेल किया गया और इनको देह कारोबार में धकेला गया.  

अजफरुल हक उर्फ प्रिंस पर खुद सनसनीखेज आरोप

इस गैंग का मास्टमाइंड अजफरुल हक उर्फ प्रिंस बताया जा रहा है. ये बस्ती का गैंगस्टर है. बताया जा रहा है कि ये पहले जेल भी जा चुका है. अजफरुल हक उर्फ प्रिंस पर खुद आरोप है कि इसने खुद को हिंदू बता, हाथ में कलावा बांधकर एक हिंदू लड़की को फंसाया और फिर शादी के नाम पर उसका शोषण किया. पीड़िता का ये भी आरोप है कि जब उसने शादी की बात की तो इसने इनकार कर दिया और अश्लील वीडियो के नाम पर उसे ब्लैक मेल करता रहा. पीड़िता का आरोप है कि जब वह इसके परिवार के पास गई तो वहां भी उसके साथ गैंगरेप किया गया.

ये भी पढ़ें:  मुंबई की प्रिया शेट्टी पड़ी हुई थी पूरी न्यूड... गोरखपुर के विजय और उसकी पत्नी संध्या की हैवानियत कंपा देगी

कई लड़कियों के अश्लील वीडियो बनाए और ब्लैक मेल किया!

पुलिस जांच में सामने आया है कि ये गिरोह लड़कियों के अश्लील वीडियो रिकॉर्ड कर लेता था. फिर इन्हीं वीडियो-फोटो के जरिए लड़कियों को ब्लैक मेल किया जाता था. पीड़िता का आरोप है कि इस गिरोह ने अपने जाल में फंसाकर लड़कियों को नेपाल समेत देश के अलग-अलग राज्यों में भी भेजा और उनसे देह कारोबार करवाया.

अभी तक क्या पता चला?

सूत्रों के मुताबिक, पुलिस को जांच में संकेत मिले हैं कि लड़कियों को नेपाल भेजा गया था. लड़कियों को देश के कई राज्यों में भी भेजा गया था. अब पुलिस इस गैंग के नेटवर्क को खंगाल रही है. माना जा रहा है कि जैसे-जैसे पुलिस इस मामले की तह तक जाएंगी, वैसे-वैसे इस मामले में कई बड़े खुलासे देखने को मिल सकते हैं.

फिलहाल पुलिस ने अजफरुल हक उर्फ प्रिंस समेत 8 लोगों के खिलाफ गंभीर धाराओं में केस दर्ज कर लिया है. पुलिस ने मुख्य आरोपी अजफरुल हक उर्फ प्रिंस को गिरफ्तार भी कर लिया है और उससे पूछताछ कर रही है. फरार आरोपी की तलाश जारी है.