उत्तर प्रदेश के बागपत जिले का एक वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है. इस वीडियो के आधार पर दावा किया जा रहा है कि होली खेल रहे एक युवक की ओर से तेज रफ्तार ऑटो पर ‘पानी का गुब्बारा’ फेंके जाने की वजह से ऑटो पलट गया. अब पुलिस ने भी इस वीडियो का संज्ञान लिया है. पुलिस ने बताया कि इस मामले में 19 मार्च को बागपत थाने में मामला दर्ज कर लिया गया है.
ADVERTISEMENT
बागपत के सीओ ने कहा,
“कोतवाली बागपत पुलिस को सोशल मीडिया से एक वीडियो प्राप्त हुआ, जिसमें गुब्बारा फेंकने से एक ऑटो के पलटने की घटना घटित होती हुई दिखाई दे रही है. पुलिस द्वारा वीडियो का संज्ञान लेकर जांच की गई, जिसमें ऑटो सवार दो लोगों को हल्की चोटें आई हैं.”
अनुज मिश्रा
बागपत के सीओ ने आगे बताया कि इस मामले में अभियोग पंजीकृत कर आगे की वैधानिक कार्रवाई की जा रही है.
बागपत: आर्थिक तंगी के लिए PM को जिम्मेदार बताते हुए दंपत्ति ने खाया जहर, पत्नी की मौत
ADVERTISEMENT











