Sambhal News: संभल के प्राचीन कार्तिकेय मंदिर की कार्बन डेटिंग ने एक बार फिर इसे सुर्खियों में ला दिया है. भारतीय पुरातत्व सर्वेक्षण (ASI) ने इस काम को गुपचुप तरीके से अंजाम दिया. बता दें कि सुरक्षा कारणों से पूरी प्रक्रिया को मीडिया कवरेज से दूर रखा गया. इस गुप्त कार्रवाई में 4 सदस्यीय टीम ने प्राचीन मंदिर और तीर्थ स्थलों का अध्ययन किया. संभल के जिलाधिकारी राजेंद्र पेंसिया ने बताया है कि मंदिर का सर्वेक्षण सुरक्षित तरीके से पूरा कर लिया गया है.
ADVERTISEMENT
संभल के प्राचीन कार्तिकेय मंदिर की कार्बन डेटिंग भारतीय पुरातत्व सर्वेक्षण (ASI) द्वारा गुप्त तरीके से की गई. सुरक्षा कारणों से इस प्रक्रिया को मीडिया कवरेज से दूर रखा गया. चार सदस्यीय ASI टीम ने प्रशासन से अनुरोध किया था कि निरीक्षण को गोपनीय रखा जाए. जिलाधिकारी संभल राजेंद्र पेंसिया के अनुसार, मंदिर का सर्वेक्षण सफलतापूर्वक पूरा कर लिया गया है.
ASI की टीम ने कार्तिकेय मंदिर के साथ-साथ संभल के 5 प्रमुख तीर्थ स्थलों और 19 कूपों का भी निरीक्षण किया है. इन ऐतिहासिक स्थलों में प्रमुख रूप से भद्रकाश्रम, स्वर्गदीप, चक्रपाणि तीर्थ और प्राचीन श्मशान मंदिर शामिल हैं. निरीक्षण का मुख्य उद्देश्य इन स्थलों के इतिहास और महत्व का अध्ययन करना था.
ADVERTISEMENT











