19 साल की लड़की ने मां के 50 साल के बॉयफ्रेंड को फरसे से काटा! नए साल पर उसके साथ ये करना चाहता था अधेड़

सिद्धार्थ गुप्ता

02 Jan 2026 (अपडेटेड: 02 Jan 2026, 01:15 PM)

बांदा के मुरवल गांव में 19 साल की लड़की ने अस्मत बचाने के लिए 50 वर्षीय पड़ोसी की फरसे से काटकर हत्या की. अधेड़ ने 1 जनवरी को किया था ये गलत काम. पुलिस ने लड़की को गिरफ्तार कर लिया है.

UPTak
Google CTA

UP News: बांदा के मुरवल गांव से सामने आई खबर 19 साल की एक लड़की के इर्द गिर्द घूमती है. तारीख थी 1 जनवरी, 2026. लड़की घर में अकेली थी. यह बात उसके 50 साल के पड़ोसी को पता चल गई. शराब के नशे में धुत होकर वह उसके घर में घुस आया. जब वह घर पहुंचा तो उसकी नीयत डोल गई. उसने लड़की के साथ छेड़खानी शुरू कर दी और नशे की हालत में उसके साथ गलत काम करने की कोशिश करने लगा. लड़की ने इस बात का जमकर विरोध किया. लेकिन पड़ोसी नहीं माना वो जबरदस्ती करता रहा. लड़की के पास अपनी अस्मत बचाने के अलावा कोई और रास्ता नहीं था. उसने अधेड़ को दर्दनाक मौत की नींद सुला दिया. अब हर गांव वालों की जुबान पर इस वारदात का जिक्र है. 

यह भी पढ़ें...

लड़की की मां से रिश्ते थे अधेड़ के!

बताया जा रहा है कि अधेड़ अक्सर लड़की के घर आता-जाता था. लड़की की मां के संग शख्स के रिश्ते थे. लड़की के पिता की मौत पहले ही हो चुकी है. लड़की को शख्स का घर आना-जाना पसंद नहीं था. नए साल के मौके पर जब वह घर पहुंचा, तो उसकी नीयत खराब हो गई. उसने शराब के नशे में लड़की संग गलत काम करने की भरसक कोशिश की. 

लड़की ने खूब मना किया पर वो नहीं माना

लड़की ने पहले तो उसे मना किया और कड़ा विरोध जताया. लेकिन हवस में अंधा हो चुका अधेड़ जबरदस्ती करने लगा. बात जब लड़की की इज्जत पर आ गई तो उसने खौफनाक कदम उठा लिया. लड़की ने अपने पास ही रखे एक धारदार फरसे को उठा लिया और उस शख्स पर ताबड़तोड़ वार करने शुरू कर दिए. वार इतने घातक थे कि अधेड़ ने मौके पर ही तड़प-तड़पकर दम तोड़ दिया. जमीन पर खून ही खून था. गांव में सनसनी फैल गई कि एक बेटी ने पड़ोसी को काट डाला है. 

वारदात की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची, शव को कब्जे में लिया और आरोपी लड़की को गिरफ्तार कर लिया. मृतक के परिजनों ने कड़ी कार्रवाई की मांग की है. 

DSP बांदा सौरभ सिंह ने कहा, "आज एक जनवरी को थाना बबेरु के मुरवल गांव में युवती ने पारिवारिक कारणों से अपने ही सजातीय व पड़ोसी 50 वर्षीय व्यक्ति की हत्या कर दी. तत्काल पुलिस द्वारा मौके पर पहुंचकर शव को कब्जे में लेकर पोस्टमॉर्टम के लिए भेजा गया. पुलिस ने युवती को गिरफ्तार कर लिया है. मौके पर शांति कायम है. आगे की कार्रवाई जारी है."

ये भी पढ़ें: पेट में जिन्न का बच्चा है.. मंदिर बुलाकर तांत्रिक संतोषी ने लड़की के उतरवाए कपड़े और फिर गंदी हरकत का बना लिया वीडियो