UP News: यूपी के झांसी से हैरान कर देने वाला मामला सामने आया है. यहां एक शख्स ने अपनी भाभी की ही जान ले ली. शख्स ने अपनी भाभी के ऊपर ही चाकू से हमला कर दिया. फिलहाल महिला की हालत गंभीर है. महिला का इलाज अस्पताल में चल रहा है. दूसरी तरफ आरोपी देवर का शव भी पेड़ से लटका हुआ मिला है.
ADVERTISEMENT
भाभी पर कर दिए चाकू से कई वार
हमारे सहयोगी आज तक के मुताबिक, ये पूरा मामला झांसी के नैनागढ क्षेत्र स्थित हीरापुरा गांव से सामने आया है. यहां राकेश साहू अपनी 36 साल की पत्नी माया देवी के साथ रहते थे. पीड़ित पति राकेश के मुताबिक, वह हर रोज की तरह काम पर गया था. शनिवार के दिन भी वह काम पर था. पत्नी घर पर अकेली थी. तभी सुबह करीब 9 बजे उसका चचेरा भाई 30 साल का महेंद्र घर आ गया. इस दौरान उसने पत्नी माया देवी पर चाकू से हमला कर दिया. चाकू मारने के बाद वह फरार हो गया. आस-पड़ोस के लोग उसे अस्पताल लेकर गए, जहां उसका इलाज चल रहा है.
भाभी और देवर में था कथित रिश्ता!
पीड़ित पति राकेश का कहना है कि उसका 2 साल पहले महेंद्र के साथ विवाद हुआ था. दरअसल माया देवी और महेंद्र के बीच संबंध थे. इसको लेकर विवाद हुआ था. उस समय परिवार के लोग आपस में बैठे थे और मामला सुलझाया गया था. आरोप है कि उसी समय से महेंद्र भड़का हुआ था और उसके मन में रंजिश पल रही थी.
पेड़ से लटका मिला आरोपी महेंद्र का शव
बता दें कि शाम के समय आरोपी महेंद्र का शव भी पेड़ से लटका हुआ मिला है. पुलिस अधिकारी तुलसीराम पांडेय के अनुसार, ये सुसाइड का मामला लग रहा है. फिलहाल महेंद्र के शव को कब्जे में ले लिया गया है और उसका पोस्टमॉर्टम करवाया जा रहा है. पुलिस हर एंगल से मामले की जांच कर रही है.
ADVERTISEMENT









