विकास की दूसरी पत्नी डोली का था मुस्लिम युवक से अफेयर, पति और बेटी की मौत के बाद सामने आया दुबई वाला एंगल

सूरज सिंह

27 Feb 2026 (अपडेटेड: 27 Feb 2026, 12:30 PM)

Unnao Extra Marital Affair: यूपी के उन्नाव में पत्नी की बेवफाई से आहत होकर पति विकास गुप्ता ने अपनी 14 साल की बेटी संग ट्रेन के आगे कूदकर जान दे दी. आरोप है कि दूसरी पत्नी डोली का किसी अन्य समुदाय के युवक से अफेयर था और वह दुबई भागना चाहती थी.

Unnao News

Unnao News

Google CTA

Unnao Extra Marital Affair: यूपी के उन्नाव से हैरान कर देने वाला मामला सामने आया है. आरोप है कि यहां एक पति विकास ने अपनी बेटी के साथ सिर्फ इसलिए जान दे दी क्योंकि उसकी पत्नी डोली का किसी मुस्लिम युवक के साथ अफेयर था. आरोप है कि मृतक विकास की पत्नी अपने प्रेमी के साथ दुबई भागने की फिराक में थी.  विकास को पत्नी के अफेयर की जानकारी थी. इस बात को लेकर दोनों के बीच अक्सर विवाद भी होता था. बीच में पति ने पत्नी डोली को काफी समझाया था जिसके बाद उसे लगा कि दोनों के बीच अब कोई तीसरी नहीं है. लेकिन उसकी पत्नी अभी भी अपने आशिक को नहीं भूली थी. 

यह भी पढ़ें...

रेलवे ट्रैक पड़ी मिली बाप-बेटी की बॉडी

ये मामला 23 फरवरी की रात गंगाघाट कोतवाली क्षेत्र की है. सहजनी क्रॉसिंग के पास रात करीब 8.45 बजे 50 साल के विकास गुप्ता और उनकी 14 साल की बेटी वेदिका की बॉडी पड़ी हुई मिली. घटनास्थल से कुछ दूरी पर विकास की सफेद रंग की कार खड़ी मिली जिसकी तलाशी लेने पर पुलिस को मोबाइल और पर्स बरामद हुआ. मोबाइल के पीछे एक छोटा सा सुसाइड नोट था जिसने पुलिस की जांच की दिशा बदल दी. मृतक के भाई शिवम ओमर ने अपनी भाभी डोली पर संगीन आरोप लगाए हैं. परिजनों के मुताबिक विकास की पहली पत्नी की मौत के बाद उन्होंने डोली से दूसरी शादी की थी. आरोप है कि डोली का पिछले दो महीने से किसी अन्य समुदाय के युवक के साथ प्रेम प्रसंग चल रहा था और वह उसके साथ दुबई भागने की फिराक में थी. विकास एक बड़ी कंपनी में काम करते थे और उनकी सैलरी लाखों में थी. लेकिन पत्नी के विवाद ने उन्हें परेशान कर रखा था. 

विकास की दूसरी पत्नी डोली का था अफेयर?

परिजनों का दावा है कि विकास ने अपनी पत्नी को कई बार समझाया और उसके मायके वालों को बुलाकर मामला सुलझाने की कोशिश की. आरोप है कि इसके बाद 19 फरवरी को जब विवाद बढ़ा तो डोली ने अपने मायके वालों को बुलाकर विकास की बेरहमी से पिटाई करवाई जिससे उनके सिर पर गंभीर चोट आई. विकास ने 23 फरवरी को पुलिस में शिकायत भी की थी. लेकिन आरोप है कि पुलिस की ओर से कोई सुनवाई नहीं हुई. इसके बाद विकास ने अपनी बेटी के साथ ट्रेन के आगे कूदकर जान दे दी. 

विकास ने कई प्लॉट खरीदे थे और लाखों का लोन लेकर मकान भी बनवा रहे थे. भाई का आरोप है कि पत्नी और उसके मायके वाले संपत्ति और पैसों को लेकर भी दबाव बना रहे थे. पुलिस ने मृतक के भाई की तहरीर पर पत्नी डोली समेत पांच लोगों के खिलाफ गंभीर धाराओं में मुकदमा दर्ज कर लिया है. फॉरेन्सिक टीम ने मौके से सबूत जुटाए हैं और शवों को पोस्टमार्टम के बाद परिजनों को सौंप दिया गया है.