2 सगी बेटियों से दरिंदगी करने वाले पिता सोनू को पुलिस ने मारी गोली, इसने जो किया उसे आप सोच भी नहीं सकते

यूपी तक

• 03:06 PM • 03 Apr 2026

Muzaffarnagar Crime News: मुजफ्फरनगर में अपनी दो नाबालिग बेटियों के साथ हैवानियत करने वाले आरोपी सोनू को पुलिस ने मुठभेड़ के बाद गिरफ्तार किया. आरोपी के पैर में लगी गोली.

Google CTA

पश्चिमी उत्तर प्रदेश के मुजफ्फरनगर जिले में रिश्तों की पवित्रता को तार-तार करने वाला मामला सामने आया है. एक पिता जिसे अपनी बेटियों का रक्षक होना चाहिए था वही उनका भक्षक बन गया. अपनी दो मासूम बेटियों के साथ दरिंदगी करने के आरोपी सोनू को पुलिस ने गहरा सादात इलाके में हुई एक मुठभेड़ के बाद गिरफ्तार किया है. आरोपी के पैर में गोली लगी है.

यह भी देखें...

मां की शिकायत पर पुलिस का एक्शन

वारदात का खुलासा तब हुआ जब पीड़ित बच्चियों की मां ने अपने ही पति के खिलाफ पुलिस में शिकायत दर्ज कराई. महिला ने आरोप लगाया कि सोनू पिछले काफी समय से अपनी ही बेटियों के साथ हैवानियत कर रहा था. पुलिस ने मामले की गंभीरता को देखते हुए तत्काल पॉक्सो एक्ट (POCSO Act) और अन्य गंभीर धाराओं में मुकदमा दर्ज कर आरोपी की तलाश शुरू की.

घेराबंदी और पुलिस मुठभेड़

पुलिस को सूचना मिली कि आरोपी सोनू शहर छोड़कर भागने की फिराक में है. गहरा सादात इलाके में चेकिंग के दौरान जब पुलिस ने उसे रुकने का इशारा किया, तो उसने सरेंडर करने के बजाय पुलिस टीम पर फायरिंग कर दी. आत्मरक्षार्थ पुलिस ने भी जवाबी कार्रवाई की, जिसमें सोनू घायल हो गया. उसके पास से एक अवैध तमंचा और जिंदा कारतूस बरामद किए गए हैं.

आदतन अपराधी है सोनू

पुलिस जांच में यह भी सामने आया है कि सोनू पहले भी इसी तरह के घिनौने अपराधों के लिए जेल की हवा खा चुका है. जेल से बाहर आने के बाद भी उसकी आदतों में कोई सुधार नहीं हुआ और उसने इस बार अपनी ही बेटियों को शिकार बनाया. फिलहाल उसे अस्पताल में भर्ती कराया गया है, जहां कड़ी सुरक्षा के बीच उसका इलाज चल रहा है.