नमाज पढ़ाया, माँस खिलाया और फिर कंवर्जन..., मुजफ्फरनगर में अशफाक ने विधवा महिला को प्रेमजाल में फंसाकर 10 साल तक किया गंदा काम!

संदीप सैनी

19 Jun 2026 (अपडेटेड: 20 Jul 2026, 12:00 PM)

Muzaffarnagar News: उत्तर प्रदेश के मुजफ्फरनगर जिले में एक विधवा हिंदू महिला ने एक व्यक्ति पर झूठी पहचान बताकर प्रेम संबंध बनाने, धर्म परिवर्तन कराने और 10 वर्षों तक धोखे में रखने का आरोप लगाया है.

Muzaffarnagar Conversion Case

Muzaffarnagar Conversion Case (Photo: AI Generated)

Google CTA

Muzaffarnagar Conversion Case: उत्तर प्रदेश के मुजफ्फरनगर जिले में एक विधवा हिंदू महिला ने एक व्यक्ति पर झूठी पहचान बताकर प्रेम संबंध बनाने, धर्म परिवर्तन कराने और 10 वर्षों तक धोखे में रखने का आरोप लगाया है. महिला की शिकायत के आधार पर पुलिस ने मामला दर्ज कर लिया है और आरोपी की तलाश शुरू कर दी है. पुलिस का कहना है कि मामले की जांच की जा रही है और तथ्यों के आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी.

यह भी पढ़ें...

झूठी पहचान बताकर बनाया संबंध

नोएडा निवासी राजबाला नाम की महिला ने गुरुवार को हिंदू संघर्ष समिति के कार्यकर्ताओं के साथ एसएसपी कार्यालय पहुंचकर अधिकारियों को शिकायत पत्र सौंपा. महिला का आरोप है कि साल 2016 में एक कार्यक्रम के दौरान उसकी मुलाकात भोपा थाना क्षेत्र के मोरना गांव निवासी अशफाक से हुई थी. शिकायत के अनुसार आरोपी ने अपना नाम राजू उर्फ राजीव बालियान बताया और खुद को हिंदू बताकर उससे नजदीकियां बढ़ाईं. महिला का कहना है कि वह विधवा थी और अपने बच्चों के पालन-पोषण के लिए सहारे की तलाश में थी, जिसका आरोपी ने फायदा उठाया.

धर्म परिवर्तन और नमाज  का आरोप

शिकायत में महिला ने आरोप लगाया है कि आरोपी ने प्रेमजाल में फंसाकर उसका जबरन धर्म परिवर्तन कराया. इसके बाद उससे नमाज पढ़वाई गई और मांस खिलाया गया. महिला का यह भी आरोप है कि आरोपी ने विश्वास में लेकर नोएडा स्थित उसका फ्लैट भी बिकवा दिया, जिससे वह आर्थिक रूप से परेशान हो गई और सड़क पर आने की नौबत आ गई. महिला का कहना है कि काफी समय बाद उसे आरोपी की वास्तविक पहचान और सच्चाई का पता चला, जिसके बाद उसने पुलिस से शिकायत की.

परिवार के अन्य सदस्यों पर भी केस

महिला की शिकायत पर पुलिस ने अशफाक उर्फ राजू उर्फ राजीव बालियान के खिलाफ गंभीर धाराओं में मुकदमा दर्ज किया है. शिकायत के आधार पर आरोपी की दो बेटियों और दो बेटों को भी मामले में नामजद किया गया है. पुलिस ने आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए प्रयास शुरू कर दिए हैं. फिलहाल पुलिस पूरे मामले की जांच कर रही है और जांच के आधार पर आगे की कानूनी कार्रवाई की जाएगी.