सुहागरात के 1 दिन बाद ही सोनाक्षी ने किया ऐसा कांड कि दूल्हे के उड़ गए होश, हरिद्वार के होटल में हुई थी पूरी प्लॉनिंग

संदीप सैनी

25 May 2026 (अपडेटेड: 18 Jul 2026, 10:21 PM)

Muzaffarnagar Crime News: उत्तर प्रदेश के मुजफ्फरनगर जिले से बॉलीवुड फिल्म 'डॉली की डोली' जैसी एक बेहद हैरान कर देने वाली असल वारदात सामने आई है. यहाँ छपार थाना क्षेत्र में एक शातिर गैंग ने शादी के ठीक अगले दिन दूल्हे के घर से लाखों के जेवरात साफ कर दिए और लुटेरी दुल्हन रफूचक्कर हो गई.

muzaffarnagar crime news, looteri dulhan arrested, fake marriage gang, wedding night robbery, looted by bride, age gap marriage

Muzaffarnagar Crime News

Google CTA

Muzaffarnagar Crime News: उत्तर प्रदेश के मुजफ्फरनगर जिले से बॉलीवुड फिल्म 'डॉली की डोली' जैसी एक बेहद हैरान कर देने वाली असल वारदात सामने आई है. यहाँ छपार थाना क्षेत्र में एक शातिर गैंग ने शादी के ठीक अगले दिन दूल्हे के घर से लाखों के जेवरात साफ कर दिए और लुटेरी दुल्हन रफूचक्कर हो गई. पीड़ित परिवार की शिकायत पर मुजफ्फरनगर पुलिस ने मामले में लुटेरी दुल्हन समेत इस गिरोह की 3 महिलाओं को पकड़ लिया है. पुलिस उपाधीक्षक (सीओ सदर) रविशंकर मिश्रा ने इस मामले का खुलासा करते हुए बताया कि इस गैंग के पास से चोरी किए गए जेवरातों का करीब 70 फीसदी हिस्सा भी बरामद कर लिया गया है.

यह भी पढ़ें...

उम्रदराज कुंवारे लड़के होते थे निशाना पर

पुलिस जांच और पीड़ित मांगेराम की शिकायत के अनुसार, यह शातिर गिरोह उन संपन्न परिवारों को अपनी रडार पर रखता था जिनके बेटों की उम्र ज्यादा होने की वजह से शादियां नहीं हो पा रही थीं. रामपुर गांव के रहने वाले मांगेराम के परिवार को भी इस गैंग ने ऐसे ही जाल में फंसाया. क्षेत्र के घुमावती निवासी रविंद्र नाम के एक व्यक्ति ने मांगेराम को सोनाक्षी नाम की लड़की की तस्वीर दिखाकर शादी का झांसा दिया था. इसके बाद रिश्ता तय कराने के एवज में बिचौलिए रविंद्र ने पीड़ित परिवार से मोटी रकम भी वसूली थी.

हरिद्वार के होटल में हुई थी शादी

पूरी प्लानिंग के तहत बीते 10 मई को हरिद्वार के एक मैरिज होम (होटल) में पूरे रीति-रिवाज के साथ मांगेराम के बेटे की शादी सोनाक्षी से संपन्न हुई. शादी के बाद दुल्हन ससुराल आई, लेकिन परिवार की खुशियां चंद घंटों में ही मातम जैसी मायूसी में बदल गईं. सुहागरात के ठीक अगले दिन दुल्हन सोनाक्षी ने अपना असली रंग दिखाया. वह शादी में चढ़ाए गए सोने-चांदी के सारे कीमती गहने समेटकर अचानक घर से रफूचक्कर हो गई. जब दूल्हे के परिवार को इस बात का पता चला तो उनके पैरों तले जमीन खिसक गई. उन्होंने दुल्हन और उसके साथियों से संपर्क करने की कोशिश की लेकिन सभी के मोबाइल नंबर बंद आ रहे थे.

पुलिस ने दर्ज किया मुकदमा

काफी तलाश करने के बाद जब कोई सुराग नहीं मिला, तो पीड़ित परिवार ने 23 मई को छपार थाने में आरोपियों के खिलाफ लिखित तहरीर दी. पुलिस ने मामले की गंभीरता को देखते हुए तुरंत भारतीय न्याय संहिता (BNS) की धारा 318(4), 61(2) और 317(2) के तहत मुकदमा दर्ज कर लिया. आरोपियों की तलाश के लिए गठित की गई पुलिस टीमों ने मुस्तैदी दिखाते हुए कुछ ही घंटों में लुटेरी दुल्हन सोनाक्षी, उसकी मां कामिनी और बिचौलिया का काम करने वाली महिला आशा को गिरफ्तार कर लिया. फिलहाल पुलिस इस गिरोह के अन्य फरार सदस्यों की तलाश कर रही है और यह पता लगाने में जुटी है कि इस गैंग ने अब तक कितने और कुंवारे लड़कों को अपनी ठगी का शिकार बनाया है.