Muradabad Railway Protest: आज उत्तरीय रेलवे मजदूर यूनियन के पदाधिकारियों ने डीआरएम कार्यालय पर काला फीता बांधकर विरोध प्रदर्शन किया और अपनी मांगों के समर्थन में ज्ञापन सौंपा. इस प्रदर्शन का मुख्य उद्देश्य पुरानी पेंशन योजना (OPS) की बहाली सहित अन्य मांगें रखना था.
ADVERTISEMENT
यूनियन के डिवीजन सेक्रेटरी धर्मवीर सिंह ने बताया कि यह आंदोलन केंद्रीय आह्वान के तहत 6 से 10 अप्रैल तक पूरे देश में चलाया जा रहा है. इसी क्रम में 6 अप्रैल को सभी मंडलों में ज्ञापन देकर विरोध दर्ज कराया गया. धर्मवीर सिंह ने कहा कि सरकार की कर्मचारी विरोधी नीतियों के कारण रेलवे कर्मचारी आक्रोशित हैं और काला फीता बांधकर अपना विरोध जता रहे हैं.
प्रदर्शनकारियों ने एनपीएस और यूपीएस को वापस लेने की स्पष्ट मांग की और 'गो बैक' के नारे लगाए. उनका कहना है कि नई पेंशन योजनाएं कर्मचारियों के भविष्य के साथ अन्याय हैं, इसलिए पुरानी पेंशन योजना को जल्द बहाल किया जाना चाहिए.
ADVERTISEMENT









