मंत्री ओपी राजभर ने पंचायत चुनाव को लेकर साफ की स्थिति, सामने आया लेटेस्ट अपडेट

राजीव कुमार

• 06:26 PM • 06 Apr 2026

UP Panchayat Chunav Update: ओमप्रकाश राजभर ने आजमगढ़ में पंचायत चुनावों की देरी पर कोर्ट की प्रक्रिया का हवाला दिया और महिलाओं को जोड़ने के लिए 'चौका-बेलन' अभियान का एलान किया.

OP Rajbhar

OP Rajbhar

Google CTA

सुहेलदेव भारतीय समाज पार्टी (सुभासपा) के राष्ट्रीय अध्यक्ष और यूपी के पंचायत राज मंत्री ओमप्रकाश राजभर ने आजमगढ़ दौरे के दौरान पंचायत चुनावों को लेकर स्थिति स्पष्ट की है. राजभर ने कहा कि उत्तर प्रदेश में पंचायत चुनाव फिलहाल कोर्ट की प्रक्रिया के कारण रुके हुए हैं, लेकिन उन्हें उम्मीद है कि जल्द ही इस पर अंतिम फैसला आ जाएगा और चुनाव की राह साफ होगी.

यह भी पढ़ें...

राजभर ने किया 'चौका-बेलन' अभियान का ऐलान, क्या है ये?

चुनावों की तैयारी के साथ-साथ राजभर ने जमीन पर पकड़ मजबूत करने के लिए एक नए और अनोखे अभियान 'चौका-बेलन' का भी एलान किया. इस अभियान के तहत पार्टी 50 हजार महिलाओं को जोड़कर घर-घर पहुंचेगी. राजभर ने कहा कि इस मुहिम के जरिए महिलाओं को सशक्त बनाया जाएगा और विकास की राह में बाधा बनने वालों से जवाब मांगा जाएगा.

राजभर खुद अतरौलिया और बेटे के लिए दीदारगंज से मांगेंगे टिकट

2027 के विधानसभा चुनावों को लेकर सुभासपा अध्यक्ष ओमप्रकाश राजभर ने अभी से बिसात बिछानी शुरू कर दी है. आजमगढ़ में हुंकार भरते हुए राजभर ने अपनी और अपने बेटे की सीट को लेकर बड़ा राजनीतिक खुलासा किया. राजभर ने स्पष्ट किया कि वह खुद अतरौलिया विधानसभा सीट से चुनाव लड़ेंगे. वहीं, अपने बेटे के लिए उन्होंने दीदारगंज सीट से टिकट की दावेदारी पेश की है. 

राजभर ने 'यादवों के गढ़' के भ्रम को चुनौती देते हुए कहा कि 2027 में जनता इस मिथक को तोड़ देगी. उन्होंने एनडीए (NDA) के साथ मजबूती से चुनाव लड़ने का भरोसा जताते हुए विपक्ष पर तीखा हमला बोला. राजभर ने AIMIM यूपी चीफ शौकत अली के विवादित बयानों पर आपत्ति जताते हुए उन पर मुकदमा दर्ज करने की मांग की और अखिलेश यादव, राहुल गांधी व मायावती से भी इस मुद्दे पर चुप्पी तोड़ने की अपील की.