ओपी राजभर ने किया बहुत बड़ा ऐलान, बताया विधानसभा चुनाव में कहां से लड़ेंगे चुनाव, बेटे की सीट को लेकर भी किया खुलासा

राजीव कुमार

06 Apr 2026 (अपडेटेड: 06 Apr 2026, 06:45 PM)

UP Breaking News: ओमप्रकाश राजभर ने आजमगढ़ की अतरौलिया और दीदारगंज सीटों पर ठोका दावा. 2027 चुनाव में खुद और बेटे के चुनाव लड़ने का किया एलान.

OP Rajbhar

OP Rajbhar (oprajbhar/insta)

Google CTA

UP Political News: सुहेलदेव भारतीय समाज पार्टी (सुभासपा) के राष्ट्रीय अध्यक्ष ओमप्रकाश राजभर ने 2027 के विधानसभा चुनावों के लिए अभी से अपनी चुनावी बिसात बिछा दी है. आजमगढ़ के दौरे पर पहुंचे राजभर ने एक बड़ा राजनीतिक खुलासा करते हुए स्पष्ट किया कि वह खुद अतरौलिया विधानसभा सीट से चुनावी मैदान में उतरेंगे.

यह भी पढ़ें...

इसके साथ ही उन्होंने अपने बेटे की उम्मीदवारी को लेकर भी स्थिति साफ कर दी है. राजभर ने घोषणा की है कि वह दीदारगंज सीट से अपने बेटे के लिए टिकट की दावेदारी पेश करेंगे. उन्होंने आत्मविश्वास जताते हुए कहा कि आजमगढ़ को यादवों का गढ़ कहे जाने का भ्रम 2027 में जनता पूरी तरह से तोड़ देगी. राजभर ने भरोसा जताया कि एनडीए (NDA) गठबंधन के साथ मिलकर उनकी पार्टी इन सीटों पर मजबूती से चुनाव लड़ेगी और ऐतिहासिक परिणाम हासिल करेगी.

राजभर ने पंचायत चुनाव को लेकर कही ये बात

ओमप्रकाश राजभर ने अपने आजमगढ़ दौरे के दौरान उत्तर प्रदेश में आगामी पंचायत चुनावों की स्थिति साफ की है. राजभर ने स्पष्ट किया कि प्रदेश में पंचायत चुनाव फिलहाल कोर्ट की प्रक्रिया के कारण अटके हुए हैं. हालांकि, उन्होंने उम्मीद जताई कि जल्द ही इस कानूनी बाधा पर अंतिम फैसला आ जाएगा, जिससे चुनावों की राह पूरी तरह साफ हो जाएगी. राजभर ने कार्यकर्ताओं को चुनाव के लिए तैयार रहने का संकेत देते हुए कहा कि पार्टी पंचायत स्तर पर अपनी पूरी ताकत झोंकने के लिए तैयार है.