17 सेक्सवर्धक गोली, 16 कंडोम, 76000 रुपये... मुरादाबाद के पॉश इलाके में घर पर चल रहा था सेक्स रैकेट, 3 महिला समेत 8 अरेस्ट

Moradabad sex racket: मुरादाबाद के बुद्धि विहार कॉलोनी में पुलिस ने हाईप्रोफाइल सेक्स रैकेट का भंडाफोड़ किया. मझोला पुलिस ने 8 लोगों को गिरफ्तार कर भेजा जेल. पॉश इलाके में चल रहे देह व्यापार से हड़कंप.

Moradabad Sex Racket Busted

जगत गौतम

31 Mar 2026 (अपडेटेड: 31 Mar 2026, 03:03 PM)

follow google news

Moradabad Sex Racket Busted: मुरादाबाद की हाई-प्रोफाइल बुद्धि विहार कॉलोनी में देर रात पुलिस ने एक संगठित सेक्स रैकेट की कमर तोड़ दी. थाना मझोला पुलिस ने एक सटीक सूचना के आधार पर पॉश इलाके के एक मकान में छापेमारी की. यहां से कई युवक और युवतियों को आपत्तिजनक स्थिति में हिरासत में लिया गया. 

यह भी पढ़ें...

गुप्त सूचना पर पुलिस ने लिया एक्शन

पुलिस को काफी समय से शिकायतें मिल रही थीं कि बुद्धि विहार जैसे शांत और रिहायशी इलाके में संदिग्ध गतिविधियां संचालित हो रही हैं. योजनाबद्ध तरीके से जब पुलिस टीम ने मकान की घेराबंदी कर छापा मारा तो अंदर मौजूद लोगों में भगदड़ मच गई. पुलिस ने मौके से 17 सेक्सवर्धक गोली, 16 कंडोम, 76000 रुपये समेत अन्य चीजें बरामद कीं.   

8 लोगों पर मुकदमा, महिलाओं समेत कई हिरासत में

प्रारंभिक जांच और छापेमारी के बाद पुलिस ने कुल 8 लोगों के खिलाफ संगीन धाराओं में मुकदमा दर्ज किया है, जिनमें 3 महिलाएं भी शामिल हैं. पुलिस सूत्रों के अनुसार, यह कोई साधारण मामला नहीं बल्कि एक संगठित नेटवर्क है, जिसका मास्टरमाइंड शहर के अन्य इलाकों में भी सक्रिय हो सकता है. पकड़े गए सभी संदिग्धों से थाने में गहन पूछताछ की जा रही है.

मास्टरमाइंड की तलाश में जुटी टीमें

मझोला पुलिस अब इस रैकेट की जड़ों तक पहुंचने की कोशिश कर रही है. पुलिस अधिकारियों का कहना है कि पूछताछ के आधार पर इस धंधे में शामिल अन्य सफेदपोशों और इसके मुख्य संचालक की पहचान की जा रही है. जल्द ही कुछ और बड़ी गिरफ्तारियां होने की संभावना है. स्थानीय लोगों ने पुलिस की इस त्वरित कार्रवाई का स्वागत किया है और कॉलोनियों में गश्त बढ़ाने की मांग की है.