देवी मां की जिस प्रतिमा की खुद देवरिया DM दिव्या मित्तल ने उतारी आरती, उसे कूड़ा गाड़ी में रखा गया, अब ये हुआ

राम प्रताप सिंह

31 Mar 2026 (अपडेटेड: 31 Mar 2026, 03:00 PM)

UP News: देवरिया में दुर्गा मां की प्रतिमा को नगर पालिका की कूड़ा गाड़ी में रख दिया गया. इसे छिपाने के लिए गाड़ी को लाल कपड़े से भी कवर कर दिया गया.

Deoria, Deoria News, Deoria Viral News, Deoria Viral Video, Deoria DM Divya Mittal, DM Divya Mittal, UP News, देवरिया, देवरिया न्यूज, देवरिया वायरल न्यूज, देवरिया वायरल वीडियो,  देवरिया डीएम दिव्या मित्तल, डीएम दिव्या मित्तल, यूपी न्यूज

UP News

Google CTA

UP News:  उत्तर प्रदेश के देवरिया से हैरान कर देने वाला मामला सामने आया है. यहां एक वीडियो वायरल हो रहा है, जिसने हड़कंप मचा दिया है. वीडियो में दिख रहा है कि एक नगर पालिका की गाड़ी में देवी-देवताओं की प्रतिमा रखी गई हैं. जिस गाड़ी में प्रतिमा रखी गई हैं, उसे लाल कपड़े से कवर किया गया. मगर जब वो लाल कपड़ा हटाया जाता है तो सामने आता है कि ये गाड़ी नगर पालिका की कूड़ा गाड़ी है. दरअसल यहां देवी-देवताओं की प्रतिमाओं को कूड़ा गाड़ी में रखा गया. अब ये वीडियो क्षेत्र में काफी वायरल हो रहा है.

यह भी पढ़ें...

क्या है पूरा मामला?

देवरिया में नगर पालिका की कूड़ा गाड़ी में दुर्गा मां की प्रतिमा के साथ-साथ देवी देवताओं की प्रतिमा को विसर्जन के लिए ले जाया जा रहा था, जिसका वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है. जब इसकी पड़ताल की गई तो यह वीडियो सदर कोतवाली थाना क्षेत्र के शहर के सिद्ध पीठ देवरही माता मंदिर का निकला. यहां रामनवमी के बाद प्रतिमा विसर्जन के लिए नगर पालिका की कूड़ा गाड़ी का इस्तेमाल किया गया और गाड़ी को लाल कपड़े से कवर किया गया था. गाड़ी पर कूड़ा वाहन और स्वच्छता मिशन लिखा हुआ था.

डीएम दिव्या मित्तल खुद हुई थी कार्यक्रम में शामिल

आपको बता दें कि देवरिया की जिलाधिकारी दिव्या मित्तल ने रामनवमी के दिन इसी मंदिर में स्वयं पूजा पाठ किया था. भजन संध्या का कार्यक्रम भी इनके द्वारा आयोजित कराया गया था. मगर जब मूर्ति विसर्जन की बारी आई तो नगर पालिका ने कूड़ा गाड़ी भेज दी. इसपर ही सभी प्रतिमाओं को रखकर विसर्जन के लिए ले जाया गया.  

मामले पर हुई कार्रवाई

विवाद देखते हुए नगर पालिका भी मामले को लेकर एक्शन में आ गया है. नगर पालिका ने प्रेस नोट जारी करके बताया है कि मामले में जिम्मेदार कर्मचारी, जो वाहन प्रभारी भी है, उसे निलंबित कर दिया गया है. मामले की जांच के लिए कमेटी का भी गठन कर दिया गया है.