कानपुर में शादी में खर्च हुए 5 करोड़… बहू के ससुराल आने के बाद रात 12 बजे सभी सदस्यों ने उतारे कपड़े फिर बेहद अजीब हुआ

UP News: 2 साल पहले कानपुर में करोड़ों रुपये की शादी हुई. लड़का और लड़की पक्ष, दोनों ही कानपुर के बड़े परिवारों में शामिल थे. मगर अब युवती ने अपने ससुराल वालों पर ऐसे आरोप लगाए हैं, जिसे सुन हर कोई सकते में आ गया है.

UP News

रंजय सिंह

31 Mar 2026 (अपडेटेड: 31 Mar 2026, 12:48 PM)

follow google news

UP News: 2 साल पहले कानपुर में एक हाई प्रोफाइल शादी हुई. इस शादी में लड़की पक्ष ने 5 करोड़ रुपये खर्च किए तो लड़का पक्ष ने भी करोड़ों रुपये खर्च किए. युवती की शादी कानपुर के बड़े कारोबारियों में शामिल विनीत मिश्रा के बेटे कौतुक मिश्रा से हुई. मगर अब युवती ने अपने ससुराल वालों के खिलाफ बेहद ही हैरान कर देने वाले आरोप लगाए हैं.

यह भी पढ़ें...

युवती ने जो-जो बताया है, वह काफी चौंकाने वाला है. युवती का कहना है कि उसका ससुराल अंध विश्वासी है और इसी अंध विश्वासी के चक्कर में ससुराल में मर्यादा भी लांघ दी गई हैं. युवती का आरोप है कि ससुराल में उसके साथ मारपीट भी की गई और अंधविश्वास के चक्कर में उसके साथ अमानवीय और शर्मनाक बर्ताव हुआ.

रात 12 बजे सभी ने उतार दिए कपड़े

पीड़िता ने कानपुर के महिला थाने में अपने ससुराल वालों के खिलाफ केस दर्ज करवाया है. पीड़िता का आरोप है कि शादी के बाद जब वह ससुराल गई तो रात 12 बजे उसकी सास उसके पास आई. सास ने बताया कि वह कोलकाता से हैं और वह तंत्र-मंत्र करती हैं. इसकी वजह से ही घर में धन है. आधी रात पूजा होती है और इस पूजा में उसे भी शामिल होना होगा.

पीड़िता ने बताया, पूजा के दौरान सभी लोगों ने अपने कपड़े उतार दिए. ससुर और देवर ने भी अपने कपड़े उतार दिए. ये देख वह हैरान रह गई. पीड़िता का कहना है कि जब उसने इसका विरोध किया तो उसके पति ने भी उसके साथ जबरदस्ती की और जबरन उसके कपड़े उतार दिए. 

ससुर के साथ कमरे में बंद किया और…

पीड़िता ने बताया, इसके बाद पति ने उसे एक कमरे में भेज दिया, जहां उसके ससुर थे. कमरा बंद कर दिया गया. वहां पिता समान ससुर ने उसके शरीर पर राख जैसा कुछ लगाया. इसके बाद सभी नग्न होकर पूजा में बैठे. पीड़िता का कहना है कि इस दौरान जब-जब उसने इसका विरोध किया, उसके साथ मारपीट की गई. 

पीड़िता ने सारी जानकारी अपनी मां को दी. इसके बाद उसका भाई आया और उसे ससुराल से मायके ले गया. जब पीड़िता के पिता ने मामले की जानकारी पुलिस को दी और रिपोर्ट दर्ज करवाई तो ससुराल पक्ष ने अपने राजनीतिक संबंधों का हवाला दिया और मामला दबाने की कोशिश की. इस दौरान कई महीनों तक समझौते की कोशिश की जाती रही. 

बता दें कि पुलिस ने इस मामले में सास-ससुर, पति और देवर के खिलाफ केस दर्ज किया है. 6 धाराओं में केस दर्ज किया गया है. 

पुलिस ने ये बताया

इस पूरे मामले को लेकर (एसीपी) आशुतोष सिंह ने बताया, लड़की की तहरीर पर ससुराल वालों के खिलाफ केस दर्ज किया गया है. मामले की जांच की जा रही है. जांच में जो सामने आएगा, उसी के हिसाब से कार्रवाई की जाएगी.

बता दें कि जब युवती के आरोपों पर ससुराल वालों का पक्ष जानने की कोशिश की गई तो बताया गया कि दुकान बंद है और वह लोग बाहर गए हैं.